फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga returned from Bade Hanuman's sanctum, darshan-worship will start from Saturday

प्रयागराज : बड़े हनुमानजी के गर्भगृह से लौटीं गंगा, दर्शन-पूजन शनिवार से होगा शुरू

Fri, 02 Sep 2022 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 11:08 PM IST
सार

गंगा सुबह ही बड़े हनुमान मंदिर से वापस हो गईं। इसी के साथ मंदिर परिसर की सफाई-धुलाई आरंभ हो गई। मंदिर के पुजारी-सेवादारों ने मंदिर परिसर की सफाई कराई। शनिवार की सुबह मंगला आरती, शृंगार और पूजन के साथ बडे़ हनुमान के पट खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Ganga returned from Bade Hanuman's sanctum, darshan-worship will start from Saturday
Prayagraj News : गंगा जलस्तर कम होने के बाद लेटे हनुमान मंदिर की साफ सफाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हफ्ते भर बड़े हनुमान को स्नान कराने के बाद गंगा शुक्रवार को लौट गईं। गंगा का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर से नीचे आने के बाद सफाई शुरू हो गई। शनिवार को महाआरती के बाद बड़े हनुमान का दर्शन-पूजन आरंभ हो जाएगा।

विज्ञापन




गंगा सुबह ही बड़े हनुमान मंदिर से वापस हो गईं। इसी के साथ मंदिर परिसर की सफाई-धुलाई आरंभ हो गई। मंदिर के पुजारी-सेवादारों ने मंदिर परिसर की सफाई कराई। शनिवार की सुबह मंगला आरती, शृंगार और पूजन के साथ बडे़ हनुमान के पट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga returned from Bade Hanuman's sanctum, darshan-worship will start from Saturday
Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह से निकाला गया बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

बस्तियों से निकला बाढ़ का पानी लेकिन 423 अब भी शिविर में

गंगा-यमुना के जलस्तर में कमी के साथ ज्यादातर बस्तियों से बाढ़ का पानी निकल चुका है, लेकिन 423 लोग अब भी राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं। गलियों एवं घर की सफाई के बाद शनिवार एवं रविवार तक इन लोगों के भी घर लौटने की उम्मीद है।


शुक्रवार को दोनों नदियों का जलस्तर 81 मीटर से भी नीचे चला गया। इसके साथ बघाड़ा, बेली कछार, नेवादा के निचले इलाकों को छोड़कर अन्य बस्तियों से बाढ़ का पानी निकल गया। इसके बाद पलायन के लिए मजबूर लोगों का घर पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। राहत शिविरों से चार हजार से अधिक लोग शुक्रवार को अपने घरों के लिए रवाना हुए।

Ganga returned from Bade Hanuman's sanctum, darshan-worship will start from Saturday
Prayagraj News : तेजी से घट रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

पानी निकलने के बावजूद निचले इलाकों में गंदगी बनी हुई है। इसकी वजह से बघाड़ा, बेली, नेवादा क्षेत्र में बने चार राहत शिविरों में अब भी लोग मौजूद हैं। एनी बेसेंट स्कूल में 53 परिवाराें के 235 लोगों ने शरण ले रखी है। इसी तरह से वाईएमसीए में 17 परिवार के 90, ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सात परिवार के 50 तथा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में चार परिवार के 25 लोगों ने शरण ले रखी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बने शिविर में शरण लेने वाले सभी लोग घरों में पहुंच गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह का कहना है कि बस्तियों में सफाई के बाद अन्य लोगों को भी घर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed