फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Path will be illuminated at a cost of Rs 1.38 crore

Prayagraj News: 1.38 करोड़ की लागत से रोशन होगा गंगा पथ

Sat, 12 Jul 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 12 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ganga Path will be illuminated at a cost of Rs 1.38 crore
दारागंज ​बक्शी बांध तिराहा से दशाश्वमेघ घाट तक मार्ग प्रकाश कार्य का ​शिलान्यास करते महापौर गणे
प्रयागराज। जल्द ही गंगा पथ रोशन होगा। 1.38 करोड़ की लागत से दशाश्वमेध घाट से बख्शी बांध के बीच खास तरह की 104 डेकोरेटिव पोल लगाए जाएंगे। महापौर गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को इस कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

महाकुुंभ से पहले गंगा नदी के दोनों तरफ रिवर फ्रंट रोड का निर्माण किया गया था। इस पर पार्क समेत कई अन्य निर्माण भी कराए गए हैं। यहां दशाश्वमेध घाट, दारागंज और नागवासुकी मंदिर आदि धार्मिक स्थल भी है इसलिए गंगा पथ के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए स्ट्रीट लाइट की लगातार मांग की जा रही थी जो अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से दशाश्वमेध घाट से बख्शी बांध तक 104 डेकोरेटिव पोल एवं लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए कुल 1.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस दौरान महापौर ने कहा कि लाइट लगने से प्रकाश होने के साथ सुरक्षा बढ़ेगी। इससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इस मौके पर मुख्य अभियंता विद्युत संजय कटियार, पार्षद सुप्रिया राजेश निषाद, अनुपमा पांडेय, शिव भारतीय, दीपक कुशवाहा, अधिशासी अभियंता आरके लाल, राम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed