फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ganga gomti express train divided into two parts, passengers of Ganga Gomti Express narrowly escaped Prayagraj

Prayagraj: दो हिस्सों में बंटी चलती ट्रेन, 200 मीटर आगे निकला गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 29 Nov 2022 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Nov 2022 11:43 AM IST
सार

प्रयागराज से लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। रामचौरा रोड स्टेशन के पास चलती ट्रेन से इंजन अलग हो गया। गनीमत यह रही है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
ganga gomti express train divided into two parts, passengers of Ganga Gomti Express narrowly escaped Prayagraj
गंगा गोमती एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, गंगा गोमती एक्सप्रेस प्रयागराज से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन बीच रास्ते में ट्रेन को छोड़कर आगे बढ़ गया। 
विज्ञापन


इससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन कोच को छोड़कर 200 मीटर आगे निकल गया। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया। यह घटना रामचौरा रोड स्टेशन के पास हुई। सूचना मिलने के बाद ट्रेन से यात्री बाहर उतरे। मंगलवार की सुबह 6:30 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने की वजह से यह घटना हुई। फिलहाल रेलवे की टेक्निकल टीम ने मरम्मत कर दी है। तकरीबन 2 घंटे के बाद लखनऊ के लिए ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गंगा गोमती एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह 5:40 बजे प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हुई । प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ जंक्शन पर ठहराव के बाद ट्रेन का अगला स्टॉपेज लालगोपालगंज था। इसी दौरान रामचौरा रोड के पास यात्रियों को एक झटका लगा। बाद में मालूम पड़ा कि ट्रेन का इंजन एक कोच के साथ आगे बढ़ गया है। 

शेष 14 डिब्बे पीछे रह गए। इस बीच ट्रेन के गार्ड और ड्राइवर ने नीचे उतर कर जांच की तो मालूम पड़ा कि एलएचबी कोच जो ट्रेन में जोड़ा गया था उसकी कपलिंग टूट गई है। सूचना इसकी लखनऊ एक्सप्रेस कंट्रोल रूम को दी गई। इस दौरान को ओएचई लाइन पर बिजली सप्लाई रोक दी गई। 

घटना के बाद तमाम यात्री ट्रेन के बाहर उतर आए। कुछ ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना कर उसे सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेलवे की टेक्निकल टीम ने मरम्मत का कार्य शुरू किया और टूटी हुई कपलिंग जोड़ दी।


बाद में ट्रेन तकरीबन 8:30 बजे के आसपास लालगोपालगंज के लिए रवाना हुई। विलंब होने की वजह से ट्रेन सुबह 7:30 की जगह 11:30 बजे  ऊंचाहार पहुंच सकी। घटना को लेकर लखनऊ मंडल के एडीआरएम अश्विनी श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में जांच कराई जाएगी। कपलिंग टूटने की वजह से ही ट्रेन के दो भाग में बांटने की बात सामने आई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed