फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gallery prepared in memory of soldiers martyred in Galwan Valley

गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों की याद में तैयार हुई गैलरी

Fri, 04 Jun 2021 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jun 2021 07:38 PM IST
सार

  • 14 जून को सब एरिया के जीओसी और प्रयागराज के डीएम की मौजूदगी में सेना द्वारा उद्घाटन करवाने की तैयारी 

विज्ञापन
Gallery prepared in memory of soldiers martyred in Galwan Valley
गलवान घाटी - फोटो : Social media

विस्तार

पिछले वर्ष पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना के जवानों के साथ हुए संघर्ष में शहीद हुए सैनिकों की याद में प्रयागराज में सेना द्वारा एक गैलरी तैयार की गई है। यहां न्यू कैंट स्थित पूर्वी यूपी और एमपी सब एरिया मुख्यालय के पास इस गैलरी को तैयार किया गया है। इस गैलरी में गलवान घाटी में शहीद हुए सभी सैनिकों के नाम के साथ उनकी मूर्तियां लगाई गई हैं। सेना द्वारा इस गैलरी का उद्घाटन 14 जून को करवाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


दरअसल पिछले वर्ष ही लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों से हुई झड़प में देश के 20 जवान शहीद हुए थे। यह झड़प गलवान घाटी में पैंगोंग लेक इलाके में हुई थी। इस दौरान चीन के भी काफी सैनिक मारे गए। गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों की याद में सेना द्वारा पिछले वर्ष ही प्रयागराज में गैलरी बनाने की तैयारी की गई। यहां इसका निर्माण कार्य पिछले वर्ष शुरू हुआ।
विज्ञापन


अब यह गैलरी तैयार हो गई है। इसमें गलवान के सभी शहीदों की मूर्तियां उनके नाम के साथ लगाई गई हैं। हालांकि इस गैलरी को अभी खोला नहीं गया है। सेना की तैयारी है कि यह गैलरी 14 जून को खोली जाए। क्योंकि 15-16 जून की रात में ही यह सभी 20 जवान शहीद हुए थे। उनकी शहादत की पूर्व संध्या पर सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल आई एम लांबा एवं जिलाधिकारी और प्रशासन के अन्य अफसरों की मौजूदगी में इस गैलरी का उद्घाटन करवाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलवान घाटी में पिछले वर्ष जून में हुई थी हिंसक झड़प

पिछले वर्ष लद्दाख की गलवान घाटी में 15-16 जून की रात को चीन के सैनिकों ने धोखे से निहत्थे भारतीय जवानों पर हमला बोल दिया था। जिसमें एक कर्नल समेत 20 भारतीय जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। भारतीय सैनिकों ने खाली हाथों से ही चीन के कई सैनिकों को हताहत कर दिया। 


गलवान के शहीद दीपक का प्रयागराज लाया गया था पार्थिव शरीर
गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान शहीद रीवां के दीपक कुमार का पार्थिव शरीर पिछले वर्ष 18 जून को प्रयागराज स्थित मुख्यालय पूर्व यूपी एवं एमपी सब एरिया के मिलिट्री हॉस्पिटल में लाया गया था। यहां शहीद दीपक को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल आईएम लाम्बा ने गारद की सलामी के बीच पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान जिला प्रशासन के भी तमाम अफसरों ने शहीद दीपक को श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed