{"_id":"5cfc0d3bbdec2207843c1570","slug":"full-vanar-sena-will-co-operate-with-hanuman","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हनुमान’ के साथ जुटेगी पूरी वानर सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हनुमान’ के साथ जुटेगी पूरी वानर सेना
Sun, 09 Jun 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
narendra giri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ‘राम काज कीन्हें बिना मोहि कहां विश्राम’ कहकर राम मंदिर निर्माण का काम प्रशस्त करने के लिए जुटे रहने के संकल्प की संतों ने सराहना की है। संतों का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के लिए सभी एकजुट हैं।
रामलला विराजमान के मुख्य सेवक संत अभिराम दास के उत्तराधिकारी और निर्वाणी अनी के श्रीमहंत धर्मदास का कहना है कि राम मंदिर निर्माण मामले में संत सरकार के साथ हैं। इस मामले से जुड़े सभी पक्षकार भी राम मंदिर के पक्ष में एकमत हैं। यह ईश्वरीय कार्य है, वही पूरा करेंगे। अब सभी को अदालत के फैसले का इंतजार है।
वहीं योगी की पहल का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, उक्त चौपाई हनुमान जी ने कही थी और अब मुख्यमंत्री योगी ने वही चौपाई दोहराकर रामकाज के लिए जुटने की बात कही है। रामकाज के लिए वह ‘हनुमान जी’ बने हैं तो उसके साथ वानर बनकर अखाड़ा परिषद के संत और हजारों नागाओं की सेना एकजुट होकर राम मंदिर निर्माण के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब राम मंदिर का निर्माण भी जल्द हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की अहम बैठक 15 जून को हरिद्वार में जूना अखाड़े के माया देवी मंदिर में होगी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि के मुताबिक बैठक में मंदिर निर्माण को लेकर साधु संत कई प्रस्ताव पास कर सकते हैं। केंद्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनने के बाद अखाड़ा परिषद की यह पहली बैठक है। इसमें पीएम नरेन्द्र मोदी और उनकी पूरी कैबिनेट को संत आशीर्वाद देंगे कि राष्ट्र सुरक्षा और धर्म की रक्षा करते हुए केन्द्र सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हो। इस दौरान हरिद्वार महाकुंभ के लिए प्रयागराज कुम्भ की ही तरह बजट की मांग सहित हरिद्वार में जगह की कमी के चलते उसके विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी।