फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fruit prices surged by 20 percent during Navratri

Prayagraj News: नवरात्र पर फलों के दाम 20 फीसदी उछले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fruit prices surged by 20 percent during Navratri
मऊआइमा में नवरात्रि पर सजी फल ठेले और पूजा सामग्रियों की दुकानें
मऊआइमा में नवरात्र पर्व रविवार को महा आरती के साथ शुरू हो जाएगा। थाना क्षेत्र में कुल 75 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। हालांकि, नवरात्र में फल, मेवा और पूजा के सामान सहित कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मऊआइमा क्षेत्र के दुकानदारों शिवबाबू केसरवानी, बच्चा लाल साहू, उमेश चंद्र और पुतान महाजन का कहना है कि त्योहार के मौसम में मांग बढ़ने से आपूर्ति पर दबाव आता है। इससे चीजों के दाम अपने आप बढ़ने लगते हैं। ऐसे में व्रत और पूजा करने वाले लोगों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। नवरात्र और दुर्गा पूजा आते ही फलों की बिक्री तेज हो गई है। सेब, अनार, केला, संतरा, मौसंबी और अनानास पर महंगाई की मार साफ दिख रही है।
विज्ञापन

फलों के दामों में दस से बीस फीसदी उछाल
त्योहार में फलाहार की मांग बढ़ने से थोक और फुटकर ब्लॉक मंडी, जोगापुर सब्जी व फल मंडी में स्टॉक की कमी हुई है। इससे दामों में दस से बीस फीसदी का उछाल आया है। सात दिन पहले 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाला सेब अब 130 रुपये का हो गया है। केला 50 से 60 रुपये, अनार 120 से 130 रुपये और संतरा 60 से 70 रुपये प्रति किलो हो गया है। नवरात्र में व्रत के लिए कद्दू, सिंघाड़ा आटा, मखाना और साबूदाना के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed