फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   From morning to evening, in the name of Jashn-e-Azadi

स्वतंत्रता दिवस : सुबह से शाम, जश्न-ए-आजादी के नाम, कहीं निकली रैली तो कहीं हुआ सम्मान समारोह

Mon, 15 Aug 2022 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 01:14 AM IST
सार

स्वतंत्रता पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान कहीं रैली निकाली गई तो कहीं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
From morning to evening, in the name of Jashn-e-Azadi
Prayagraj News : आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वतंत्रता पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान कहीं रैली निकाली गई तो कहीं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन



पुलिस लाइन में सुबह सबसे पहले रिटायर पुलिसकर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उन्हें सम्मानित तो किया ही गया, उन्होंने अपने अनुभव भी अफसरों से साझा किए। साथ ही यह आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर वह अपने अनुभवों को आगे भी साझा करते रहेंगे। इसके बाद सोरंाव हाईवे से मऊआइमा तक डायल 112 के वाहनों की एक रैली निकाली गई। डीआईजी 112 व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



सिविल डिफेंस की ओर से पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर दोपहर बाद पुलिस लाइन में लगे विशालकाय पंडाल में सराहनीय सेवा के लिए जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शाम को पुलिस लाइन से महिला आरक्षियों की बाइक रैली निकाली गई। इसे महापौर अभिलाषा गुप्ता व एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो महिला थाने पर पहुंचकर समाप्त हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

From morning to evening, in the name of Jashn-e-Azadi
Prayagraj News : तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

हाथ में तिरंगा लेकर निकाला मौन जुलूस 

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के विजयनगरम हॉल से मौन जुलूस निकाला गया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के नेतृत्व में निकले जुलूस का समापन शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुआ।


मौन जुलूस में सांसद केशरी देवी पटेल, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी आदि ने भी शिरकत की। जुलूस में शामिल सभी लोग शाम छह बजे के आसपास तिरंगे के साथ आजाद पार्क पहुंचे। वहां शांति पाठ होने के बाद नंदी एवं सांसदों ने संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का दीदार किया। विभाजन की विभीषिका से जुड़ी प्रदर्शनी देखने के बाद वहां आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, सीडीओ शिपू गिरि, परियोजना निदेशक एके मौर्य के साथ संस्कृति विभाग के तमाम अफसर एवं अन्य लोग मौजूद रहे। 

From morning to evening, in the name of Jashn-e-Azadi
Prayagraj News : तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए हुआ था देश का बंटवारा
भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर मंडलवार मौन जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर हुई संगोष्ठी में नेताओं ने कहा कि राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए ही देश का बंटवारा हुआ था।


संगोेष्ठी में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रीता बहुगुणा, मेयर अभिलाषा गुप्ता, पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विवेक अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, रणजीत सिंह, दिगंबर त्रिपाठी, पदुम जायसवाल आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि सभी मंडल द्वारा आज मौन जुलूस निकाला गया। इस मौके पर पूनम कुशवाहा, मनोज मिश्रा, आंचल सोनकर, रितेश मिश्र, प्रदीप केसरवानी, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। 

From morning to evening, in the name of Jashn-e-Azadi
Prayagraj News : तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

आजादी के जश्न में डूबा शहर, उल्लास में सिविल लाइंस की सड़कों पर लगा जाम
तिरंगे के रंग में रंगे चौराहों, रंग-बिरंगी झालरों से सजे पार्कों, दफ्तरों की रंगत रविवार की शाम आजादी के जश्न में निखर उठी। हाईकोर्ट आम लोगों के लिए खोला गया तो देर शाम तक वहां भीड़ लगी रही। सुभाष चौराहे पर आधी रात तक नेताजी की प्रतिमा को नमन करने के लिए लोग उमड़ते रहे।  स्वतंत्रता पर्व के जश्न में संगमनगरी इस कदर डूबी की सिविल लाइंस की चौड़ी सड़कें और चौड़े चौराहे जाम में जकड़ गए।

From morning to evening, in the name of Jashn-e-Azadi
Prayagraj News : तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार की शाम ढलने से पहले ही सिविल लाइंस की सड़कों पर जाम लग गया। हनुमत निकेतन से लेकर सुभाष चौराहे और सरदार पटेल मार्ग पर चार पहिया वाहन चींटी की तरह रेंगते नजर आए। घर-घर से लोग आजादी का जश्न मनाने के लिए तिरंगे से सजे चौराहों और प्रतिमा स्थलों पर उमड़ते रहे। सुभाष चौराहे पर सेल्फी लेने की होड़ मची रही। बच्चे, महिलाएं प्रतिमा के समक्ष नमन करने के साथ ही सेल्फी लेकर धन्य होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed