फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   From Delhi in less than six hours

छह घंटे से भी कम समय में दिल्ली से

Sun, 13 Sep 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
From Delhi in less than six hours
From Delhi in less than six hours - फोटो : CITY DESK
174 दिन के ब्रेक के बाद स्वदेशी सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक कीर्तिमान बना दिया। दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन आने में इस ट्रेन ने छह घंटे से कम समय लिया। प्रयागराज आने में वंदे भारत ने 5.59 घंटे का समय लिया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेन 12.08 के बजाय 11.59 बजे यानी की नौ मिनट पहले प्रयागराज पहुंच गई। हालांकि, वापसी में ट्रेन वाराणसी से आने में लेट हो गई। इस वजह से दिल्ली रवानगी के दौरान ट्रेन जंक्शन से शाम 4.37 बजे की बजाय 4.45 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

तकरीबन छह माह के बाद शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या भी कम रही। ट्रेन के चेयर कार में दिल्ली से वाराणसी तक कुल 183 यात्रियों ने एवं एग्जीक्यूटिव क्लास में मात्र दो यात्रियों ने ही सफर किया, लेकिन वापसी में चेयर कार की 96 फीसदी सीटें भरी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुल 978 यात्रियों ने चेयर कार से दिल्ली का सफर किया, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास में 39 यात्री रवाना हुए। बता दें कि ट्रेन में चेयर कार की 1019 एवं एग्जीक्यूटिव क्लास की कुल 104 सीटें हैं। उधर, रात में दस बजे नई दिल्ली के लिए प्लेटफार्म नंबर छह से हमसफर एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर एक से जयपुर एक्सप्रेस रवाना हुई।
इन दोनों ही ट्रेनों के स्लीपर में पहले दिन प्रतीक्षा सूची रही, जबकि थर्ड एसी में काफी बर्थ खाली रही। हमसफर से पहले दिन कुल 1082 टिकट बुक हुई। इसमें 239 बर्थ खाली रही, जबकि प्रयागराज-जयपुर की कुल 1429 बर्थ/सीट में 1012 टिकट बुक हुए। इसमें 417 बर्थ खाली रही। इस दौरान जंक्शन पर यात्रियों को सिटी साइड से प्रवेश दिया गया, जबकि बाहर आने के लिए सिविल लाइंस साइड का रास्ता खोला गया।

प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस का फर्स्ट एसी रहा खाली
प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में शनिवार को एक भी बर्थ नहीं भरी। इसकी सभी 22 बर्थ शनिवार को खाली रही। एसी टू में 97 में 26, एसी थ्री में 398 में से 148 एवं स्लीपर की 513 में से 505 एवं जनरल क्लास की 399 में से 333 सीट भरी रही। इसी तरह हमसफर का स्लीपर फुल रहा, जबकि एसी थर्ड की 239 बर्थ खाली रही।

From Delhi in less than six hours

From Delhi in less than six hours- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed