फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Friendship with foreigner was heavy on social media, lost 1.25 million

सोशल मीडिया पर विदेशी से दोस्ती भारी पड़ी, सवा लाख गए

Sun, 07 Feb 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Friendship with foreigner was heavy on social media, lost 1.25 million
online fraud
सोशल मीडिया पर विदेशी से दोस्ती धूमनगंज के एक युवक को बहुत भारी पड़ी। जालसाजों के गिरोह ने उसे फंसाया और कहा कि विदेश से उसके लिए 74 लाख का उपहार आया है। कस्टम ड्यूटी के रूप में सवा लाख लगेंगे। युवक ने इंतजाम कर रुपये दे दिए लेकिन न तो गिफ्ट मिला न ही रुपये वापस। धूमनगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर धूमनगंज के रहने वाले राजकुमार सिंह से फेसबुक पर यूके के रहने वाले टेसी मार्कसन से हुई। टेसी मार्कसन नाम के ठग ने पहले खूब बातें की फिर कहा कि वह दोस्ती का एक उपहार भेजना चाहते हैं। राजकुमार खुश हो गया। कुछ दिन बाद उसे दिल्ली से किसी राजीव सिंह का फोन आया। उसने बताया कि वह कस्टम विभाग से बोल रहा है। उसका गिफ्ट आया है।
विज्ञापन


35300 कस्टम ड्यूटी लगेगी। राजकुमार ने तुरंत पैसे दे दिए। कुछ दिनों बाद राजीब ने फिर फोन किया कहा कि गिफ्ट की कीमत 74 लाख से भी अधिक है। इस कारण 98300 और भेजना पड़ेगा। राजकुमार को कुछ शक हुआ तो राजीव ने कहा कि वह बाद में 35500 वापस करवा देगा। इसके बाद राजीव ने पैसे ट्रांसफर कर दिए लेकिन न तो गिफ्ट आया न ही पैसे वापस हुए। फोन किया तो राजीव ने उसे धमकी दी। राजकुमार ने राजीव और टेसी मार्कसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed