{"_id":"63e68f38c4c78ec4870a86bd","slug":"friend-of-pretense-of-marriage-keeps-raping-threatens-to-make-video-viral-on-protest-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime : शादी का झांसा देकर भाई का दोस्त करता रहा दुष्कर्म, विरोध पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime : शादी का झांसा देकर भाई का दोस्त करता रहा दुष्कर्म, विरोध पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी, गिरफ्तार
Sat, 11 Feb 2023 07:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Feb 2023 07:15 PM IST
सार
सिविल लाइंस में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर दो लाख ऐंठने का आरोपी राज सोनकर निवासी कीडगंज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
सिविल लाइंस में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर दो लाख ऐंठने का आरोपी राज सोनकर निवासी कीडगंज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके भाई का दोस्त है और घर आने जाने के दौरान ही उसे शादी का झांसा देकर तीन साल पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। चार फरवरी को दबाव बनाकर दिल्ली बुलाया गया और फिर होटलों में रखकर दुष्कर्म किया गया। शादी से मुकर गया और विरोध पर पीटा गया। किसी तरह उसने सूचना दी तो परिजन दिल्ली पहुंचकर उसे ले आए। सिविल लाइंस के प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन