फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Free travel in shuttle buses will be available from today till February 28

Mahakumbh : शटल बसों में आज से 28 फरवरी तक हो सकेगा मुफ्त सफर, निर्धारित रूटों पर ही होगा संचालन

Tue, 25 Feb 2025 02:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 02:33 PM IST
सार

महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर यूपी रोडवेज और नगरीय परिवहन सेवा के तहत चल रहीं शटल बसों में 28 फरवरी तक यात्री फ्री सफर कर सकेंगे। बसों का संचालन निर्धारित रूटों पर ही होगा।

विज्ञापन
Free travel in shuttle buses will be available from today till February 28
शटल बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर यूपी रोडवेज और नगरीय परिवहन सेवा के तहत चल रहीं शटल बसों में 28 फरवरी तक यात्री फ्री सफर कर सकेंगे। बसों का संचालन निर्धारित रूटों पर ही होगा।

विज्ञापन

शटल बसों में फ्री सफर की सौगात मंगलवार 25 फरवरी से 28 फरवरी की रात 12 बजे तक ही रहेगी। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में पत्थर गिरजा, सूबेदारगंज स्टेशन के सुलेमसराय साइड, प्रयाग स्टेशन के निकट 25-25 शटल बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, झांसी, आगरा, फतेहपुर, कौशाम्बी रूट से आने वाले श्रद्धालुओं को नेहरू पार्क के पास बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से शटल बसेें मिलेंगी।

विज्ञापन


इसी तरह बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ की ओर से यात्रा कर प्रयागराज आ रहे श्रद्धालुओं को बेला कछार में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से शटल बसें मिलेंगी। वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर रूट वाले यात्रियों को अंदावा के पहले एवं मिर्जापुर, विंध्याचल, रीवा, बांदा, चित्रकूट से आने वाले श्रद्धालुओं को शटल बसें लेप्रोसी चौराहे से मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर रोडवेज की 2000 बस चलाने की तैयारी

महाशिवरात्रि पर यूपी रोडवेज द्वारा 2000 बसों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक छोड़ने की तैयारी की है। इसके अलावा 1200 बसें रिजर्व भी रहेंगी। संचालन अस्थायी बस स्टेशनों से होगा। यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है तो उस रूट पर बसें बढ़ाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि अगले तीन दिन पूर्वांचल के तमाम शहरों के लिए यहां से ज्यादा संख्या में बसें चलाई जा सकती हैं। अफसरों का दावा है कि चार अस्थायी बस स्टेशन से श्रद्धालुओं को प्रत्येक 15 मिनट पर उनके गंतव्य के लिए रोडवेज बसें उपलब्ध होंगी।

इन स्थानों से मिलेंगी रोडवेज की बसें

  • अस्थायी बस स्टेशन का नाम : बसों के मार्ग का विवरण
  • झूंसी बस स्टेशन- गोरखपुर, देवरिया, दोहरीघाट, बड़हलगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया व संबंधित मार्ग।
  • सरस्वती गेट बस स्टेशन-वाराणसी, गोपीगंज, बदलापुर, टांडा, पदमपुर, कमारियाघाट व संबंधित मार्ग।
  • नेहरू पार्क बस स्टेशन- दिल्ली, फतेहपुर, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, जयपुर, कौशाम्बी व संबंधित मार्ग।
  • बेला कछार बस स्टेशन- ऊंचाहार, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच व संबंधित मार्ग।
  • सरस्वती हाईटेक सिटी बस स्टेशन- विंध्याचल, मिर्जापुर, ओबरा, शक्तिनगर व संबंधित मार्ग।
  • लेप्रोसी मिशन सेवा बस स्टेशन- बांदा, चित्रकूट, महोबा, रीवा, सीधी एवं संबंधित मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed