{"_id":"5803e13e4f1c1b6c6128fe3a","slug":"fraud-filed-against-sp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी में सपा विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी में सपा विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 17 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
fraudulent phone calls
इलाहाबाद। क्राइम ब्रांच ने फूलपुर के सपा विधायक सईद अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मुकदमे की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। जांच में साबित हो गया कि विधायक ने कारोबारी जोगिंदर सिंह से जमीन के सौदे में बतौर पेशगी 95 लाख रुपये लिए लेकिन जमीन नहीं दी और पैसे भी हड़प लिए। उल्टा फर्जी दस्तावेज के जरिए यह साबित करने का प्रयास किया कि कारोबारी को पैसे लौट दिए हैं।
ताशकंद मार्ग सिविल लाइंस निवासी सरदार जोगिंदर सिंह का आरोप है कि पांच साल पहले उन्होंने सईद अहमद से एक जमीन का सौदा किया था। उन्होंने सईद को चेक के जरिए 95 लाख रुपये दिए थे। बाद में सईद ने उन्हें जमीन देने से मना कर दिया। जोगिंदर के मुताबिक, पता चला कि उसी जमीन के लिए सईद कई लोगों से पैसा ले चुके थे। 2012 में फूलपुर से सपा विधायक चुने जाने के बाद सईद ने जमीन या पैसा देने से साफ मना कर दिया। थाने से निराश होने पर जोगिंदर ने अदालत में अर्जी दी। अदालत के आदेश पर जून 2014 में विधायक सईद अहमद के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी और रकम हड़पने की एफआईआर लिखी गई। कुछ समय बाद विवेचना क्राइम ब्रांच के हवाले कर दी गई। सरदार जोगिंदर सिंह ने विवेचना में देरी के खिलाफ हाईकोर्ट में गुहार लगाई तो एसएसपी को एक महीने में विवेचना पूरी कराने का आदेश जारी हुआ। दो दिन पहले 14 अक्तूबर को विवेचक ने सीजेेएम कोर्ट में विधायक सईद अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी, हेराफेरी और कूटरचना करने का आरोप पक्ष दाखिल कर दिया। चार्जशीट में लिखा है कि सईद अहमद ने चेक के जरिए 95 लाख रुपये लिए मगर जमीन नहीं दी और पैसे लौटाने की बजाय फर्जी दस्तावेज बनाया कि जोगिंदर ने पैसा वापस लिया है। जबकि 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामा में खुद सईद अहमद ने लिखा था कि उन्होंने 95 लाख रुपये सरदार जोगिंदर से जमीन बिक्री के लिए एडवांस ले रखा है। इस तथ्य से साबित हुआ कि सईद ने 19 अप्रैल 2011 को सरदार जोगिंदर को पैसे लौटाने की फर्जी पावती तैयार की थी।