फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraud: 12 lakhs cheated in the name of job in High Court, four nominated including sister, niece

जालसाजी : हाईकोर्ट में नौकरी के नाम पर 12 लाख ठगे, बहन, भांजी समेत चार नामजद

Sat, 04 Jun 2022 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 09:59 PM IST
सार

हरवारा निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बलिया निवासी उनकी बहन आशा व भांजी अंशू व सौरभ उर्फ रोहित दुबे निवासी बरौत और एचएन सरदार उर्फविजय आनंद ने उनके ने बेटे गौरव की हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन
Fraud: 12 lakhs cheated in the name of job in High Court, four nominated including sister, niece
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज में अशोक कुमार यादव ने बेटे की नौकरी के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उनकी बहन व भांजी समेत चार लोगों ने उनके साथ धोखाधड़ी की। अब रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन



हरवारा निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बलिया निवासी उनकी बहन आशा व भांजी अंशू व सौरभ उर्फ रोहित दुबे निवासी बरौत और एचएन सरदार उर्फविजय आनंद ने उनके ने बेटे गौरव की हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन



यही नहीं व्हाट्सएप पर एक फर्जी लेटर भी भेज दिया। हाईकोर्ट की वेबसाइट से जांचने पर पता चला कि यह लेटर फर्जी है। इसके बाद जब रुपये वापस मांगे गए तो आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed