फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four suspended including outpost in-charge in connivance with bookies, orders for investigation against SO

कार्रवाई :  सट्टेबाजों से सांठगांठ में चौकी इंचार्ज समेत चार निलंबित, एसओ के खिलाफ जांच के आदेश

Thu, 12 May 2022 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 May 2022 10:10 PM IST
सार

एसएसपी को जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन क्षेत्र में सट्टा होने की सूचना मिली थी। जुआरियों और सट्टेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।  इसी बीच एसएसपी को कुछ पुलिस वालों की संलिप्तता की बात भी पता चली।

विज्ञापन
Four suspended including outpost in-charge in connivance with bookies, orders for investigation against SO
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएसपी अजय कुमार ने बृहस्पतिवार को टैगोर टाउन चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल समेत चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया। उन पर जुआरियों और सट्टेबाजों से मिलीभगत के आरोप थे। एसएसपी ने एसओ जॉर्जटाउन के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



एसएसपी को जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन क्षेत्र में सट्टा होने की सूचना मिली थी। जुआरियों और सट्टेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।  इसी बीच एसएसपी को कुछ पुलिस वालों की संलिप्तता की बात भी पता चली।
विज्ञापन



सट्टेबाजों से साठगांठ रखने के आरोप में बृहस्पतिवार को एसएसपी ने टैगोर टाउन चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, सिपाही राहुल चौहान और अनीश कुमार तथा एसओजी के हेड कांस्टेबल आलोक मिश्रा को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही एसएससी ने थानाध्यक्ष जार्जटाउन बृजेश सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए हैं। क्षेत्र में जुआ और सट्टा होने पर पहली जिम्मेदारी थानाध्यक्ष की ही मानी जाती है। अगर थानेदार के खिलाफ सुबूत मिले तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह थानों को मिले नए प्रभारी

प्रयागराज। एसएसपी अजय कुमार बृहस्पतिवार को 12 इंस्पेक्टर और दो दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।  खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम को करेली थाना प्रभारी, करेली इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा को खुल्दाबाद थाना प्रभारी, मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्या को धूमनगंज, धीरेंद्र सिंह को कोरांव, तरुणेंद्र त्रिपाठी को सराय ममरेज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।


अब तक एसएसआई धूमनगंज रहे आशीष चौबे को मुट्ठीगंज का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर लाल बहादुर यादव को प्रभारी वीवीआईपी, महातम यादव को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, मोहम्मद अली को अतिरिक्त निरीक्षक नैनी, रामाश्रय यादव को अतिरिक्त निरीक्षक करेली, अलाउद्दीन अंसारी और अनूप सिंह को विवेचना सेल क्त्रसइम ब्रांच और अमित सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक झूसी बनाया गया है। करछना थाने के दरोगा कमलेश सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed