फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four suspects of gang selling platelets picked up, six are on the lookout

Prayagraj : प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह के चार संदिग्ध उठाए गए, छह की तलाश

Fri, 21 Oct 2022 04:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 04:22 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसआरएन अस्पताल में कई लोगों से पूछताछ के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर चार लोगों को उठाया। सूत्रों के मुताबिक चारों प्लेटलेट्स और प्लाज्मा बेचने वाले गिरोह से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन
Four suspects of gang selling platelets picked up, six are on the lookout
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

डेंगू मरीज को मुसम्बी का जूस चढ़ाने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से चार संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस को छह और लोगों की तलाश है। दबिश दी जा रही है। माना जा रहा है कि ये लोग प्लेटलेट्स और प्लाज्मा बेचने वाले गिरोह से संबंधित हैं।

विज्ञापन



क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसआरएन अस्पताल में कई लोगों से पूछताछ के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर चार लोगों को उठाया। सूत्रों के मुताबिक चारों प्लेटलेट्स और प्लाज्मा बेचने वाले गिरोह से संबंध रखते हैं। चारों से पूछताछ के बाद पुलिस छह और नामों के बारे में पता चला है। उनकी तलाश में देर रात तक दबिश जारी रही। 
विज्ञापन



हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बता रही है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद पुलिस ने कई यूनिट प्लेटलेट्स और प्लाज्मा भी बरामद किया है। गिरोह का जाल न सिर्फ शहर बल्कि गांवों तक फैला हुआ है। पुलिस ने रात में गंगापार और यमुनापार इलाकों में भी उनकी तलाश में दबिश दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बारे में एसपी सिटी संतोष कुमार मीना का कहना है कि पुलिस शक के आधार पर ऐसे गिरोहों के बारे में पता लगा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा। उन्होंने किसी को हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार किया। 



हफ्ते भर पहले पकड़े गए थे 12 आरोपी
पुलिस ने 13 अक्तूबर को जार्जटाउन इलाके से रक्त बेचने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में एसआरएन अस्पताल समेत शहर के कई बड़े अस्पतालों में दलालों के खेल का पता चला था। पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि नए गिरोह का पता चल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed