फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four robbers arrested in encounter one was shot robbery exposed in Katra and Soraon

प्रयागराज : मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, एक को लगी गोली, कटरा और सोरांव में लूटकांड का खुलासा

Mon, 29 Aug 2022 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 07:17 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम में से चार लाख सात सौ रुपये, पिस्टल-कारतूस बरामद किया गया है। अफसरों के मुताबिक, रात में पुलिस टीम गश्त पर थी और इसी दौरान बड़ा बघाड़ा में संदिग्धों की सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंची। 

विज्ञापन
Four robbers arrested in encounter one was shot robbery exposed in Katra and Soraon
Prayagraj News : मुठभेड़ में घायल शाहंशाह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कर्नलगंज के बड़ा बघाड़ा में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक गोली लगने से जख्मी भी हुआ। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए लुटेरे कटरा में सरिया व्यापारियों से छह लाख व सोरांव पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम में से चार लाख सात सौ रुपये, पिस्टल-कारतूस बरामद किया गया है। अफसरों के मुताबिक, रात में पुलिस टीम गश्त पर थी और इसी दौरान बड़ा बघाड़ा में संदिग्धों की सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंची। 

विज्ञापन

Four robbers arrested in encounter one was shot robbery exposed in Katra and Soraon
Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़े लूटकांड के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

इस पर कुछ लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागे। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से शहंशाह निवासी प्रतापगढ़ जख्मी हो गया। जबकि तीन अन्य लोगों को खदेड़कर पकड़ा लिया गया। पूछताछ में उन्होंने 16 अगस्त को सोरांव के अकारीपुर अंबा पेट्रोल पंप से 40 हजार व अगले दिन यानी 17 अगस्त को कटरा में सरिया की दो दुकानों से 6.05 लाख लूटने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए लुटेरे
1- शहंशाह निवासी तिवारीपुर खुर्द, कोहड़ौर, प्रतापगढ़
2- अशहर उर्फ शेबू निवासी भवानीपु कोतवाली सिटी, प्रतापगढ़
3- वासिद अली निवासी सरखेलपुर, दिलीपपुर प्रतापगढ़
4- शक्ति पटेल निवासी बागी मऊआइमा, हाल पता शिवकुटी
यह हैं फरार
समीर निवासी फाफामऊ
सालिम निवासी प्रतापगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed