फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four percent increase in dearness allowance fixed

DA Increase : महंगाई भत्ता में चार फीसदी बढ़ोतरी तय, जुलाई से मिलेगा 38 प्रतिशत डीए, इनको मिलेगा लाभ

Sat, 30 Jul 2022 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 07:33 PM IST
सार

वेतन और पेंशन निर्धारण के जानकार एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी के अनुसार जून महीने का औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक घोषित हो गया है, जो 372 अंक है।

विज्ञापन
Four percent increase in dearness allowance fixed
dearness allowance - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुमान की मुताबिक महंगाई भत्ता (डीए) में चार फीसदी की बढ़ोतरी तय हो गई है। इस तरह से जुलाई के महीने से 38 प्रतिशत डीए मिलेगा। एक करोड़ से अधिक केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को इसका लाभ होगा।

विज्ञापन



वेतन और पेंशन निर्धारण के जानकार एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी के अनुसार जून महीने का औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक घोषित हो गया है, जो 372 अंक है। वहीं जुलाई 2021 में सूचकंाक 354, अगस्त में 354, सितंबर में 355, अक्तूबर में 360, नवंबर में 365, दिसंबर में 361, जनवरी 2022 में 360, फरवरी में 360, मार्च में 363, अप्रैल में 368 तथा मई में 372 अंक रहा। इस तरह से कुल 12 महीने के सूचकांक का औसत 362 अंक है।

विज्ञापन

हरीशंकर ने बताया कि इस आधार पर जुलाई महीने से 38.48 फीसदी डीए बनता है लेकिन महंगाई भत्ता न्यूनतम पूर्णांक में देय होता है। इसलिए जुलाई महीने से 38 प्रतिशत डीए देय होगा। उन्होंने बताया कि अभी 34 फीसदी डीए मिल रहा है। ऐसे में डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी तय हो गई है। इसकी घोषणा सितंबर या अक्तूबर में होने की उम्मीद है लेकिन बढ़ोतरी का लाभ जुलाई से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed