{"_id":"5f620fdfd05a9d619242fdeb","slug":"four-newly-appointed-judges-sworn-in-allahabad-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट में चार नवनियुक्त जजों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट में चार नवनियुक्त जजों ने ली शपथ
Wed, 16 Sep 2020 06:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
judge
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट के नव नियुक्त चार अपर न्यायमूर्तियों को बुधवार 16 सितंबर को प्रात: 10बजे शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह मुख्यन्यायाधीश के न्यायकक्ष में आयोजित किया गया जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। नवनियुक्त जजों को मुख्य न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले अपर न्यायमूर्तियों में संजय कुमार पचौरी,सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद व श्रीमती सरोज यादव शामिल है।
11सितम्बर को केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति द्वारा इनकी अपर न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। नव नियुक्त सभी न्यायमूर्ति न्यायिक सेवा कैडर है। शपथ ग्रहण के मौके पर सभी न्यायमूर्तिगण और शपथ लेने वालों जजों के परिवारीजन तथा हाईकोर्ट के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।