फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four more special trains announced for the festival

त्योहार के लिए चार और स्पेशल ट्रेनों का एलान

Wed, 11 Nov 2020 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Nov 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Four more special trains announced for the festival
स्पेशल ट्रेन - फोटो : social media
दिवाली और उसके बाद छठ की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार और स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। जिन ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है उसमें आनंद विहार-भागलपुर, आनंद विहार-जयनगर, आनंद विहार-कटिहार का संचालन प्रयागराज जंक्शन एवं पुणे-बरौनी का संचालन प्रयागराज छिवकी के रास्ते होगा।
विज्ञापन


आनंद विहार से भागलपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 04472 का संचालन आनंद विहार से 12, 15 एवं 18 नवंबर को होगा। यह गाड़ी संबंधित तिथि पर रात 9.10-9.15 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। वापसी में 04471 भागलपुर से आनंद विहार के बीच 13, 16 एवं 19 नवंबर को चलेगी। जो रात 12.10-12.20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04478 आनंद विहार-जयनगर 12 एवं 15 नवंबर को चलकर रात 9.45-9.50 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी।
विज्ञापन


वापसी में 04477 का संचालन जयनगर से 13 एवं 16 नवंबर को होगा, जो रात 3.55-4.00 बजे प्रयागराज आएगी। आनंद विहार से ही कटिहार के लिए गाड़ी संख्या 04480 का संचालन 14 एवं 17 नवंबर को होगा। यह गाड़ी रात 9.00-9.05 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04479 का संचालन 15 एवं 18 नवंबर हो होगा, जो रात 12.30-12.35 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। वहीं 02143 पुणे-बरौनी 16 से 23 नवंबर तक  दिन में 3.30-3.35 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02144 प्रयागराज छिवकी 17 से 24 नवंबर तक शाम 6.10-6.15 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed