फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four lakh children will wear shoes from Haryana, distribution work to be completed in council schools by January 25

हरियाणा के जूते पहनेंगे चार लाख बच्चे, परिषदीय विद्यालयों में 25 जनवरी तक पूरा कर लेना होगा वितरण कार्य

Sat, 28 Nov 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four lakh children will wear shoes from Haryana, distribution work to be completed in council schools by January 25
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों के बच्चे हरियाणा के बने जूते पहनेंगे। प्रयागराज में चार लाख बच्चों को जूतों का वितरण किया जाएगा। वितरण कार्य 25 जनवरी तक पूरा करना होगा। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयों में मोजे का वितरण 18 जनवरी और बैग का वितरण दो फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2020-21 के तहत परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को जूते का वितरण किया जाना है। छात्र-छात्राओं को उनके माप के आधार पर नि:शुल्क जूता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हरियाणा की एक फर्म को सौंपी गई है। विद्यालय प्रबंध समिति एवं अभिभावकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को जूत को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


वितरण रजिस्टर में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे। प्रयागराज में तकरीबन चार लाख बच्चों को जूते का वितरण किया जाना है। प्रधानाध्यापक वितरण का विवरण तैयार करेंगे और दर्ज इंट्री को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित किया जाएगा। आपूर्ति किए गए जूतों की वारंटी एक वर्ष निर्धारित की गई है। अगर वारंटी अवधि के दौरान मैनुफैक्चरिंग डिफेक्ट सामने आता है तो इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी जाएगी और तीन दिन में आपूर्तिकर्ता को जूत बदलने होंगे। वितरण कार्य की फोटोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed