फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four injured including three children in Harsh firing, accident occurred while taking out a bullet stuck

प्रयागराज : हर्ष फायरिंग में तीन बच्चों समेत चार घायल, मिस फायर के बाद नली में फंसी गोली निकालते समय हुआ हादसा

Sat, 25 Nov 2023 03:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 03:08 PM IST
सार

हादसा उस वक्त हुआ जब हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नहीं चली। गोली निकालने के लिए नली खोलते समय गोली चल गई और सामने बैठे लोग गोली की चपेट में आ गए। इससे खुशियों वाले घर में चीख पुकार मच गई। खून से लथपथ लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Four injured including three children in Harsh firing, accident occurred while taking out a bullet stuck
हर्ष फारिंग में गोली लगने से घायल बालक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के चकमुजमी गांव में बारात वापस आने खुशी में की जा रही हर्ष फायरिंग में तीन नाबालिग बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नहीं चली। गोली निकालने के लिए नली खोलते समय गोली चल गई और सामने बैठे लोग गोली की चपेट में आ गए। इससे खुशियों वाले घर में चीख पुकार मच गई। खून से लथपथ लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


ललित गुड़़गांव दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। चकमुजमी गांव में उनकी ससुराल है। ससुराल में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे। ललित ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे बारात घर पर वापस आई थी। उसी खुशी में घर पर सब नाच रहे थे। तभी एक रिश्तेदार ने लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन गोली नली में ही फंस गई।

विज्ञापन
Trending Videos

Four injured including three children in Harsh firing, accident occurred while taking out a bullet stuck
हर्ष फायरिंग में घायल बालक। - फोटो : अमर उजाला।

वह नली को सामने करके गोली निकालने लगा तभी अचानक गोली चल गई। गोली सामने रखी बेड को पार करते हुए बाहर निकल गई, जिसकी चपेट में आने से विजय (12) पुत्र राकेश भारती, भाविक (10) पुत्र ललित कुमार, रक्षित (10) पुत्र ललित कुमार और सुषमा (40) पत्नी प्रेम चंद्र जख्मी हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। घटना से परिवार में अफरातफरी मच गई। खुशियों वाले घर में चीख पुकार सुनाई देने लगी। मौके प बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed