फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four diarrhea patients in Sector 7

Prayagraj News: सेक्टर सात में डायरिया के चार मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Four diarrhea patients in Sector 7
मेला क्षेत्र के सेक्टर सात में चार महिला कल्पवासियों में डायरिया के लक्षण मिले हैं। उन्हें अमृतानंदमयी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना हैं गंदे पानी के सेवन से सभी महिलाएं बीमार हुई हैं। वहीं, अमृतानंदमयी मठ के अस्पताल में सभी का निशुल्क इलाज चल रहा है। अस्पताल में 20 बेड हैं। मरीजों ने बताया डॉक्टर हरदम मौजूद रहते हैंं।
विज्ञापन

बोले मरीज : l
ज्ञान लता त्रिपाठी प्रतापगढ़ के मीराभवन की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वह सेक्टर सात में महाकुंभ में कल्पवास करने आई हैं। बृहस्पतिवार रात से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने अमृतानंदमयी अस्पताल में भर्ती कराया। l गोरखपुर के दोहरीघाट निवासी सरोज गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात से उल्टी-दस्त के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति में सुधार है। l रेखा शुक्ला मुंबई के वसई की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ कल्पवास करने आई हैं। पति कमलेश ने बताया कि सेक्टर सात में पानी में बालू आ रहा है। शुक्रवार सुबह पत्नी को अचानक उल्टी शुरू हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद हालत सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed