फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four candidates lost, the rest were in the ground

चार प्रत्याशी हटे, बाकी मैदान में डटे

Wed, 11 Oct 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 11 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four candidates lost, the rest were in the ground
allahabad - फोटो : allahabad
नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों की अंतिम सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। कुल 67 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने पहले ही नाम वापस ले लिया था और मंगलवार को तीन प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त कर दिया गया। इनमें एक महामंत्री, एक संयुक्त मंत्री और एक स्नातक प्रतिनिधि पद का प्रत्याशी शामिल है। इसके साथ ही स्नातक प्रतिनिधि (विधि संकाय) के पद पर गोपाल नाथ कर्ण निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज तिवारी सात अक्तूबर को ही अपना नाम वापस ले चुके हैं। मंगलवार को महामंत्री पद के प्रत्याशी मनीष कुमार, संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी आदर्श शुक्ला और स्नातक प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी आशुतोष पांडेय का पर्चा निरस्त कर दिया गया। मनीष कुमार और आदर्श शुक्ला एमए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। दोनों फर्स्ट सेमेस्टर में फेल हो गए थे। सीबीसीएस के तहत उन्हें प्रमोट कर दिया गया है लेकिन नियमों के तहत जिन पेपरों में फेल हुए हैं, उनकी तृतीय सेमेस्टर में होती है। दोनों ने अभी परीक्षा नहीं दी है, सो उन पर अकादमिक अवशेष बकाया मानते हुए उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। वहीं, स्नातक प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी आशुतोष पांडेय इविवि में एलएलबी के छात्र हैं और बीए भी यहीं से किया है लेकिन नामांकन के दौरान उन्होंने यह सूचना नहीं दी कि इविवि से उन्होंने स्नातक किया। इस आधार पर उनकी ओर से दिए गए अभिलेखों का अपूर्ण मानते हुए नामांकन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


इविवि छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों की अंतिम सूची
अध्यक्ष- अवनीश कुमार यादव, मृत्युंजय राव परमार, प्रियंका सिंह, शक्ति रजवार, सुजीत कुमार यादव, सूरज कुमार दुबे, विकास कुमार भारतीय
उपाध्यक्ष- आभा यादव, चंद्रशेखर, दीपक मिश्र, प्रशांत शुक्ला, सौरभ सिंह, शिव कुमार तिवारी, सुमन देवी, सुनील कुमार यादव, विजय सिंह, विकास यादव
महामंत्री- अमृतेश यादव, अंजनी कुमार मिश्र, अर्पित सिंह, निर्भय कुमार द्विवेदी, रोहित कुमार यादव, सचिन सिंह, विकास यादव
संयुक्त मंत्री- भरत सिंह, चंदन कुमार, कमल कुमार, प्रबल मौर्या, प्रदीप कुमार मौर्या, प्रत्यूष तिवारी, रणविजय कुमार गोंड, विजय प्रताप
सांस्कृतिक सचिव- अभिषेक कुमार अवस्थी, अवधेश कुमार पटेल, हरिकेश कुमार, कुमैल अब्बास रिजवी, सुमंत चौहान
स्नातक प्रतिनिधि- आदर्श यादव, अंकित विश्वकर्मा, आशुतोष सिंह, दिग्विजय सिंह, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, संतोष कुमार पाल (सभी कला संकाय), साहिल राव, शिवा नंद यादव (दोनों वाणिज्य संकाय), अंकुर पटेल, धनंजय तिवारी, सुधांशु (तीनों विज्ञान संकाय), गोपाल नाथ कर्ण (विधि संकाय)।
विज्ञापन
विज्ञापन

परास्नातक एवं शोध प्रतिनिधि- अभिलाष कुमार, भानु प्रताप सिंह, शिवम शुक्ला, सुशील गौतम (सभी कला संकाय), अभिका जायसवाल, मोहम्मद राशिद, सुनील कुमार पटेल (तीनों वाणिज्य संकाय), प्रवीण कुमार शुक्ला, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सुधांशु शर्मा (तीनों विज्ञान संकाय), अवधेश कुमार सिंह, संदीप मिश्र, विजय कुमार कोल (विधि संकाय)।


दक्षता भाषण आज, प्रत्याशी दिखाएंगे दम
इलाहाबाद। इविवि छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की पहली परीक्षा बुधवार को दक्षता भाषण के रूप में होगी। दक्षता भाषण दोपहर 12 से अपराह तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष पद के सात प्रत्याशियों को सात-सात मिनट और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को पांच-पांच मिनट बोलने का मौका दिया जाएगा। दक्षता भाषण छात्रसंघ भवन की प्राचीर से होगा। इस दौरान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को बताना होगा कि वे किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव जीते तो छात्रहित में क्या करेंगे। दक्षता भाषण के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए इविवि परिसर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed