फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Humanity ashamed: Innocent sold thrice in seven months of life, police arrested four including couple

इंसानियत शर्मसार: सात महीने की जिंदगी में तीन बार बेचा गया मासूम, पुलिस ने दंपति समेत चार को किया गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 07:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Jun 2021 07:32 PM IST
सार

पुलिस का दावा है कि दोनों महिलाएं बच्चे को लेकर परेड ग्राउंड में आई थी और इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चे का सौदा 50 हजार रुपये में किया गया था।

विज्ञापन
Humanity ashamed: Innocent sold thrice in seven months of life, police arrested four including couple
फाइल फोटो

विस्तार

    विज्ञापन
  • मां-बाप का अब भी पता नहीं

कीडगंज में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने चार लोगों के कब्जे से एक ऐसे मासूम को मुक्त कराया है जिसे सात महीने की जिंदगी में तीन बार बेचा गया। इस दौरान सौदा करने वाले उसे आजमगढ़ से प्रयागराज तक इधर उधर लेकर फिरते रहे। फिलहाल पुलिस ने दंपति समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं

मासूम का सौदा करने परेड ग्राउंड में आने वाली हैं। जिसकेबाद दोपहर में घेराबंदी की गई और दोनों महिलाओं के साथ ही दंपति को भी हिरासत में ले लिया गया। उनकेकब्जे से सात माह के मासूम को भी बरामद किया गया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम शोभा देवी व शशिकला बताया जबकि दंपति में कीडगंज के कृष्णा नगर निवासी सुनील सोनी व उसकी पत्नी मंजू सोनी शामिल थे। बच्चे के बाबत पूछने पर पहले तो सभी इधर-उधर की बात करते रहे लेकिन सख्ती से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, बताया कि दंपति ने 50 हजार रुपये में बच्चे का सौदा कैंट के सर्कुलर रोड निवासी शोभा देवी से किया था। शोभा से उनकी मुलाकात एक परिचित के घर आयोजित कार्यक्रम में हुई थी जहां उन्होंने उससे बच्चा खरीदने के लिए सौदा तय किया था।

विज्ञापन


उधर शोभा का कहना है कि उसे बच्चा आजमगढ़ निवासी शशिकला ने 30 हजार में दिया। पुलिस ने जब शशिकला से पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलती रही। पहले बताया कि उसने बच्चा किसी और महिला से खरीदा था जबकि बाद में कहा कि बच्चा उसने आजमगढ़ के एक अस्पताल से चुराया था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूछताछ में यही बात सामने आई है दंपति समेत पकड़े गए चारों लोग मासूम की खरीद फरोख्त में शामिल थे। उनका यह कृत्य गैरकानूनी है। ऐसे में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालत खराब, अस्पताल में भर्ती कराया गया मासूम

पुलिस ने बताया कि उचित देखभाल न होने के कारण बच्चे की हालत ठीक नहीं थी। ऐसा लग रहा था कि उसे ठीक से आहार भी नहीं मिल रहा था। ऐसे में चाइल्ड लाइन की मदद से उसे चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाइल्ड लाइन केसदस्यों का कहना है कि हालत में सुधार होने केबाद बच्चे को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) चेयरमैन के समक्ष ले जाया जाएगा। इसके बाद उसे खुल्दाबाद स्थित राजकीय शिशु गृह में आवासित कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed