फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four accused arrested in kidnapping and rape

अपहरण और बलात्कार में चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in kidnapping and rape
डेमो पिक
इलाहाबाद। तीन महीने से न्याय की आस में भटक रही सामूहिक दुराचार की शिकार किशोरी को अमर उजाला की खबर से इंसाफ मिलने की आस बंधी है। अमर उजाला में खबर छपी तो अफसरों की फटकार पर सक्रिय झूंसी थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण तथा बंधक बनाकर रेप के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि झूंसी पुलिस अब भी नामजद मुख्य आरोपियों को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

झूंसी इलाके की 17 वर्षीय इस लड़की को फरवरी में अपहरण के बाद रीवा से लेकर घूरपुर और करेली तक 13 लोगों ने बेचा-खरीदा और रेप किया। 10 से बीस हजार रुपये में खरीदकर हवस में अंधे लोग उसकी आबरू से खेलते रहे। इधर झूंसी पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी तो कार्रवाई कहां से करती। किसी तरह अगस्त में छुटकारा पाकर भागी लड़की ने घर आकर आपबीती सुनाई तो डीआईजी के आदेश पर झूंसी थाने में अपहरण का केस लिखा गया। लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दिया कि उसे बंधक बनाकर लगातार रेप किया गया मगर झूंसी पुलिस संवेदनहीन बनी रही। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस को जमीन बेचकर पैसा दिया, जिसकी वजह से उन पर हाथ नहीं डाला जा रहा। चार रोज पहले पीड़ित लड़की के साथ उसकी मां ने पुलिस लाइन में आकर गुहार लगाई। पुलिसवालों के सामने मां-बेटी के गले लगकर रोने की तस्वीर के साथ अमर उजाला ने खबर छापी तो आईजी से लेकर एसएसपी तक ने झूंसी पुलिस को फटकारा। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। 
विज्ञापन

अमर उजाला में लगातार खबर छपने पर आखिरकार झूंसी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में करेली के मदारीपुर गांव निवासी दीपक  और बक्के तथा करेली इलाके के पिता-पुत्र पंचम और धीरज हैं। ये चार किशोरी को खरीदने-बेचने और बलात्कार में शामिल थे। हालांकि पुलिस ने लड़की के अपहरण करने वाले नामजद आरोपियों को नहीं पकड़ा, जिससे पुलिस की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं। झूंसी थाना प्रभारी भगवती प्रसाद का बयान है कि वे घर छोड़कर भागते हैं जबकि पीड़ित परिवार के मुताबिक, सभी आरोपी पुलिस की शह पर घूम रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed