फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former SP MLA Ujjwal Raman will join Congress tomorrow, decided to contest elections from Allahabad seat.

UP : सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण कल ज्वाइन करेंगे कांग्रेस, इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ना तय

Mon, 01 Apr 2024 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 01:45 PM IST
सार

कई दिनों से चल रहे ऊहापोह के बीच सपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लखनऊ में पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में वह कांग्रेस का दामन थामेंगे। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। 

विज्ञापन
Former SP MLA Ujjwal Raman will join Congress tomorrow, decided to contest elections from Allahabad seat.
उज्ज्वल रमण सिंह, पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा के कद्दावर नेता और करछना से विधायक रहे उज्जवल रमण सिंह मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित होगा। इंडिया गठबंधन के बैनर तले इलाहाबाद लोकसभा सीट से उज्जवल रमण सिंह का चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। बताया जा रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और कुंवर रेवती रमण सिंह की सहमति पर उज्जवल रमण सिंह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। पूर्व सांसद रेवती रमन सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन

रेवती रमण से कांग्रेस के नेताओं ने की थी मुलाकात
 

उज्ज्वल रमण के कांग्रेस में जाने की अटकलें कई दिनों से चल रही थीं। गत दिनों पीजीए में इलाज के दौरान कुंवर रेवती रमण सिंह से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की थी। तभी से उज्ज्वल के कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। 
 


रेवती रमण की यमुनापार में है गहरी पैठ
 

कुंवर रेवती रमण करछना विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद चुने गए हैं। कुंवर रेवती रमण ने भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को पराजित किया था। सपा के बड़े नेताओं में शुमार रेवती रमण एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed