फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former president of the web came out in support of Richa

कुलपति के खिलाफ जारी रहा अनशन

Tue, 17 Dec 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Former president of the web came out in support of Richa
Former president of the web came out in support of Richa - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के समर्थन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की महिला एडवायजरी बोर्ड (वैब) की पूर्व अध्यक्ष प्रो. रंजना कक्कड़ भी उतर आई हैं। महिला हॉस्टल के गेट पर जारी छात्राओं के क्रमिक अनशन के दौरान पहुंचीं प्रो. रंजना कक्कड़ समेत सभी छात्राओं ने निर्भया की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

प्रो. रंजना कक्कड़ ने कहा कि ऋचा के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज की गई, ताकि छात्र-छात्राओं के हितों में उठी आवाज को दबाया जा सका। उन्होंने अनशनकारियों की मांगों का समर्थन किया। बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को फिर से एक पत्र लिखकर सूचना दी है कि किस तरह महिला हॉस्टल की छात्राओं को अधीक्षिकाओं द्वारा धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र ने कहा कि वर्तमान कुलपति ने विश्वविद्यालय को पतन की जिस गर्त में धकेल दिया है, उससे विश्वविद्यालय को बचाने को सिर्फ एक रास्ता है कि कुलपति को बर्खास्त कर दिया जाए। एबीवीपी के रजनीश सिंह रिशू ने कहा कि छात्राओं की अस्मिता से संबंधित किसी भी मुद्दे पर एबीवीपी उनके साथ खड़ी रहेगी। अखिल भारतीय अंबेडकर सभा के प्रवेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने भी अनशन को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर पूर्व शिक्षक प्रो. अरुण कुमार, अधिवक्ता राजीव वर्मा, सत्येंद्र, सुमन यादव छात्र नेता अजय सम्राट, आनंद सिंह सेंगर समेत आकांक्षा, वंदना, आद्या, अर्पिता, आयुषी, दीक्षा, मुस्कान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed