फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Pradhan dies while out on morning walk, dead body found on roadside, Pradhan accused of murder

Prayagraj : मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान की मौत, सड़क किनारे मिली लाश, प्रधान पर हत्या का आरोप

Thu, 07 Nov 2024 01:07 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 01:07 PM IST
सार

मनकवार गांव के पूर्व प्रधान राजेश पटेल उर्फ खन्ना बृहस्पतिवार को सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। रहस्यमय परिस्थितियों में गौहनिया पिंक बूथ के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

विज्ञापन
Former Pradhan dies while out on morning walk, dead body found on roadside, Pradhan accused of murder
राजेश पटेल उर्फ खन्ना। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

घूपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया पिंक बूथ के पास हुए सड़क हादसे में पूर्व प्रधान राजेश पटेल उर्फ खन्ना की मौत हो गई। उनकी लाश सड़क के किनारे पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव को कब्जे में लेने से रोक दिया। वर्तमान प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


मनकवार गांव के पूर्व प्रधान राजेश पटेल बृहस्पतिवार को सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। रहस्यमय परिस्थितियों में गौहनिया पिंक बूथ के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस से  ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई और शव को कब्जे में लेने से रोक दिया गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed