फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former MP Dharmendra Yadav filled the enthusiasm among SP workers

प्रयागराज : पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, नाराज रेवती रमण से भी मिले

Fri, 05 Aug 2022 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 12:37 AM IST
सार

धर्मेंद्र ने सदस्यता अभियान पर चर्चा के साथ जिले के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने नेताओं से सुझाव भी मांगे। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी नगर निकाय और इसके बाद लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी।

विज्ञापन
Former MP Dharmendra Yadav filled the enthusiasm among SP workers
Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे सपा नेता धर्मेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सदस्यता अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में अभियान के लिए गंगापार के प्रभारी बनाए जाने के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रयागराज का दौरा किया।

विज्ञापन



धर्मेंद्र ने सदस्यता अभियान पर चर्चा के साथ जिले के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने नेताओं से सुझाव भी मांगे। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी नगर निकाय और इसके बाद लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने इन चुनावों में बड़ी जीत का दावा भी किया। धर्मेंद्र ने बताया कि  रक्षाबंधन के बाद वह फिर आएंगे और तीन-चार दिन रहकर सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। उन्होंने विधानसभावार नेताओं और कार्यकर्ताओं संग वार्ता की बात भी कही।
विज्ञापन



इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, विधायक विजमा यादव, गीता पासी, एमएलसी डॉ.मान सिंह, अंसार अहमद, धर्मराज सिंह पटेल, वासुदेव यादव, सतवीर मुन्ना, कृष्ण मूर्ति यादव, अखिलेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या मेें कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेवती रमण से मिले धर्मेंद्र, नाराजगी दूर करने की कोशिश
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने राज्यसभा के लिए दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से नाराज वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह से घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने बंद कमरे में उनसे बात की। इस दौरान रेवती के पुत्र पूर्व विधायक उज्जवल रमण सिंह भी मौजूद रहे। धर्मेंद्र के इस मुलाकात को रेवती रमण की नाराजगी दूर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, क्या बात हुई इस पर नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed