{"_id":"5ff1e0430f9e307a047cb2f4","slug":"former-mp-atiq-ahmed-will-have-three-bighas-of-land-in-kareli-to-be-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद अतीक अहमद की करेली स्थित तीन बीघा जमीन होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद अतीक अहमद की करेली स्थित तीन बीघा जमीन होगी कुर्क
Sun, 03 Jan 2021 08:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Jan 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : अतीक अहमद (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई का क्रम थमता नहीं नजर आ रहा है। कई भवन व भूखंडों पर कार्रवाई के बाद पुलिस की नजर अब उसकी करेली स्थित जमीन पर है। करीब तीन बीघा इस जमीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इस संपत्ति को चिह्नित करने के बाद पुलिस अब कुर्क करने की अनुमति के लिए जल्द ही डीएम को रिपोर्ट भेजेगी।
अतीक अहमद के खिलाफ पिछले तीन महीनों में दर्जन भर से ज्यादा कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस, करेली, धूमनगंज,खुल्दाबाद, झूंसी आदि इलाकों में स्थित उसकी संपत्त्यिों के ध्वस्तीकरण, कुर्क करने की कार्रवाई की गई। अभी तीन दिन पहले ही पुलिस ने उसकी धूमनगंज के नसीरपुर सिलना स्थित तीन बीघा जमीन कुर्क की। यह कार्रवाई उसके खिलाफ इसी साल मार्च में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में की गई।
इसी मुकदमे में अब पुलिस उसकी करेली स्थित तीन बीघा जमीन कुर्क करने की तैयारी में है। पुलिस की ओर से इसे चिह्नित कर लिया गया है। साथ ही जमीन के मालिकाना हक संबंधी रिकॉर्ड भी जुटा लिए गए हैं। जल्द ही इस मामले में अनुमति के लिए उच्चाधिकारियो ं के माध्यम से रिपोर्ट डीएम के पास भेजी जाएगी। अनुमति मिलते ही संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।