{"_id":"606732bf19f90106544b75bf","slug":"former-mp-atiq-ahmed-s-sharp-shooter-zulfikar-tota-will-have-17-land-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद अतीक अहमद के शार्प शूटर जुल्फिकार तोता की 17 जमीनें होंगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद अतीक अहमद के शार्प शूटर जुल्फिकार तोता की 17 जमीनें होंगी कुर्क
Fri, 02 Apr 2021 08:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : अतीक अहमद का खास शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता। काले शर्ट में। फाइल फोटो
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया अतीक अहमद के शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता की 17 जमीनें गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क होंगी। पुलिस ने इन संपत्तियों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजकर डीएम से अनुमति मांगी है। यह सभी जमीनें धूमनगंज के कसारी मसारी में स्थित हैं।
कसारी मसारी का रहने वाला तोता अतीक अहमद गैंग के दो शॉर्प शूटरों में से एक है। पिछले साल अक्तूबर में विकास प्राधिकरण ने कसारी मसारी में अवैध रूप से निर्मित उसका तीन मंजिला आशियाना जमींदोज करवा दिया था। 40 मुकदमों का आरोपी तोता दो साल पहले धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में भी नामजद है, जिसकी विवेचना चल रही है। इसी मुकदमे में 14(1) की कार्रवाई के लिए पुलिस ने उसकी 17 जमीनें चिह्नित की हैं। करोड़ों रुपये मूल्य की इन जमीनों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि इन्हें तोता ने अपराध के जरिये अर्जित किया। मामले में पुलिस की ओर से जमीनें कुर्क करने के लिए रिपोर्ट भेजकर डीएम से अनुमति मांगी गई है।
जुल्फिकार उर्फ तोता माफिया अतीक अहमद गिरोह का सक्रिय सदस्य है। मरियाडीह दोहरे हत्याकांड, जीतेंद्र पटेल हत्याकांड, राजूपाल हत्याकांड के गवाह को धमकी, प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण समेत कई मामलों में वह आरोपी है। उसकी अवैध रूप से अर्जित 17 जमीनों को कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी