फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former MP Atik will be present in CJM court

सीजेएम अदालत में पेश होंगे पूर्व सांसद अतीक

Sat, 30 Sep 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Sep 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Former MP Atik will be present in CJM court
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
मरियाडीह में दो साल पहले हुए आबिद प्रधान की बहन अलकमा और ड्राइवर जितेंद्र पटेल की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में सीजेएम अदालत ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ बी वारंट जारी कर दिया है। जिसे धूमनगंज थाने की पुलिस देवरिया जेल में तामील कराएगी। इसी के साथ अदालत ने अतीक को न्यायिक रिमांड पर पेश करने के आदेश किए हैं। हालांकि, अदालत की ओर से न्यायिक रिमांड पर लेने के बारे में अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। वहीं मामले में आबिद प्रधान सहित 12 के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


दो साल पहले 25 सितंबर को मरियाडीह में एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी, जिसमें प्रधान आबिद की बहन अलकमा और ड्राइवर जितेंद्र पटेल की मौके पर मौत हो गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में आबिद प्रधान की ओर से पांच लोगों को नामजद किया गया था। बाद में विवेचना के दौरान पुलिस ने इस हत्याकांड को ऑनर किलिंग मानते हुए नामजद लोगों के स्थान पर आबिद प्रधान सहित 14 लोगों को नामजद किया था। इस हत्याकांड में अतीक और उनके भाई अशरफ को हत्या के षड्यंत्र में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


मामले में जुल्फिकार उर्फ तोता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं सीजेएम अदालत ने ऑनर किलिंग में शामिल आबिद प्रधान, अकरम, ऐजाज सहित 12 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। ये आरोपी फरार चल रहे हैं। इनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन नहीं मिले थे। इस आदेश के बाद अब पुलिस की ओर से इन सभी पर इनाम घोषित कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरियाडीह के अलकमा-जितेंद्र दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने जुल्फिकार उर्फ तोता को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए थाना धूमनगंज पुलिस ने अदालत में अर्जी लगाई है। जिस पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी। पुलिस का कहना है कि तोता का रिमांड मिलने पर उससे इस हत्याकांड से जुड़ी कई अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed