फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former MLC Dr. Yajnadutt Sharma passes away, graduate MLC was elected four times from Allahabad-Jhansi sectio

प्रयागराज : पूर्व एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा का निधन, इलाहाबाद-झांसी खंड से चार बार चुने गए थे शिक्षक विधायक

Thu, 04 Jan 2024 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 06:18 PM IST
सार

एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचित हुए। पांचवीं बार वह डॉ. मान सिंह यादव से पराजित हो गए। आठ अप्रैल 2019 में उनकी पत्नी निर्मला शर्मा का भी निधन हो गया था। 

विज्ञापन
Former MLC Dr. Yajnadutt Sharma passes away, graduate MLC was elected four times from Allahabad-Jhansi sectio
डॉ. यज्ञदत्त शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ.यज्ञदत्त शर्मा का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह करीब 82 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनको उपचार के लिए मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार दो दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. शर्मा भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक एमएलसी के लिए निर्वाचित हुए। पांचवीं बार वह सपा के डॉ. मान सिंह यादव से पराजित हो गए। आठ अप्रैल 2019 में उनकी पत्नी निर्मला शर्मा का भी निधन हो गया था। 

विज्ञापन

जीत की गारंटी माने जाते थे डॉ. शर्मा

प्रयागराज शहर के मीरापुर इलाके रहने वाले यज्ञदत्त ने स्नातक चुनाव में हार के साथ राजनैतिक स़फर की शुरूआत की थी, लेकिन फिर इसी सीट पर ऐसा कब़्जा जमाया कि उनका तिलिस्म टूट नहीं पाया। एक बार तो यज्ञदत्त को अजेय नेता माना जाने लगा। 1996 में सपा प्रत्याशी रमेश चंद्र श्रीवास्तव को लगभग पांच ह़जार वोटों से हराकर डॉ. यज्ञदत्त शर्मा उच्च सदन में पहुंचे और फिर पलटकर नहीं देखा।

जीत की गारंटी बन चुके यज्ञदत्त ने दूसरा चुनाव 2002 में जीता। इस चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को लगभग 7500 मतों से हराया। 2008 में उनका मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. बाबूलाल तिवारी से हुआ। कड़े मुकाबले में डॉ. यज्ञदत्त ने जीत की हैट्रिक लगाई। वर्ष 2014 के चुनाव में उनका मुकाबला एक बार फिर डॉ. बाबूलाल तिवारी से हुआ, लेकिन इस बार डॉ. बाबूलाल तिवारी बसपा का समर्थन लेकर मैदान में उतरे थे। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और यज्ञदत्त द्वितीय वरीयता के मत पाकर 4,732 मत से विजयी घोषित किए गए। बतौर एमएलसी 24 साल तक सत्ता में रहने वाले डॉ. यज्ञदत्त इस बार चुनाव हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव समेत कई नेताओं ने जताया शोक

लगातार चार बार शिक्षक एमएलसी रहे भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. यज्ञदत्त शर्मा के निधन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।डाॅ. यज्ञ दत्त शर्मा चार बार लगातार इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक क्षेत्र से एमएलसी रहे। भाजपा विधायक दल विधान परिषद के उपनेता भी रहे। 82 वर्ष के डॉ. शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां दोपहर दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से शाम सात बजे उनके निवास मीरापुर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर शुक्रवार को किया जाएगा।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने जताया दुख

उन्होंने अपने पीछे एक पुत्र मयंक दत्त शर्मा और एक पुत्री को छोड़कर संसार से विदा ली है। डॉ. शर्मा के निधन की जानकारी मिलते ही उनके घर पर पहुंचने वालों का तांता लग गया। एमएलसी के निधन की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौड़ ,महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यज्ञ दत्त शर्मा के निधन से राजनीति का एक और सूर्य का अस्त हो गया है।

उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व पार्षद गिरि शंकर प्रभाकर मिश्रा, बृजेश मिश्रा, पार्षद किरन जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, शिक्षक नेता डॉ. हरि प्रकाश यादव, शिक्षक नेता अनुज पांडेय, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज। पूर्व एमएलसी डॉ.यज्ञदत्त शर्मा के निधन की जानकारी मिलते ही सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति देने की भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा शिक्षकों के साथ आम तबके की लड़ाई लड़ते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed