फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former minister Lalai Yadav surrendered, Bell approved

पूर्व मंत्री ललई यादव ने किया सरेंडर, बेल मंजूर

Fri, 09 Aug 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Former minister Lalai Yadav surrendered, Bell approved
Former minister Lalai Yadav surrendered, Bell approved
प्रयागराज। जानलेवा हमले के लंबित मुकदमे में पूर्व मंत्री ललई यादव ने बृहस्पतिवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में सरेंडर किया। कोर्ट ने उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बचाव पक्ष की ओर से पेश की गई जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। नियमित जमानत पर सुनवाई 28 अगस्त को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता को सुनकर दिया है।
विज्ञापन

घटना छह नवंबर 2017 की जौनपुर के खुटहन थाने की है। वादी कुंवर हरिवंश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खुटहन ब्लाक प्रमुख सरजू देवी के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र गुप्ता अविश्वास प्रस्ताव ले कर आए थे। वादी की बहू नीलम सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य थीं। आरोप है कि जैसे ही जौकाबाद ग्राम पहुंचा चार-पांच सौ लोगाें के साथ शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बृजेश सिंह उर्फ प्रिंसू, नवीन सिंह सामने आ गए। ललई यादव के ललकारने पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। अभियुक्तों ने ईंट पत्थर चला कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक वाहन को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed