फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former IPS Amitabh Thakur sitting on dharna on being stopped from going to Allahabad University campus, clashe

प्रयागराज : इलाहाबाद विवि परिसर में जाने से रोकने पर धरने पर बैठे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, पुलिस से नोकझोंक

Wed, 19 Jul 2023 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 02:43 PM IST
सार

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर विवि में धरना दे रहे छात्रों से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनके आने की भनक लगते ही विश्वविद्यालय के गेट पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। अमिताभ को कैंपस में जाने से रोक दिया गया। इसको लेकर उनकी पुलिस अधिकारियों और इलाहाबाद विवि प्रशासन से तीखी नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन
Former IPS Amitabh Thakur sitting on dharna on being stopped from going to Allahabad University campus, clashe
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को इलाहाबाद विवि गेट पर रोक दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में जाने से रोक दिया। इसको लेकर अमिताभ ठाकुर की और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस और विवि प्रशासन के रवैये से नाराज होकर पूर्व आईपीएस विश्वविद्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में बड़ी संख्या छात्रनेता अपने समर्थकों के साथ भी बैठ गए। अमिताभ ठाकुर गत दिन मृत छात्र आशुतोष द्विवेदी के पिता से भी मिले।

विज्ञापन





विज्ञापन



 

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर विवि में धरना दे रहे छात्रों से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनके आने की भनक लगते ही विश्वविद्यालय के गेट पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। अमिताभ को कैंपस में जाने से रोक दिया गया। इसको लेकर उनकी पुलिस अधिकारियों और इलाहाबाद विवि प्रशासन से तीखी नोकझोंक हो गई। अमिताभ ठाकुर छात्रों से दो मिनट बातचीत का आग्रह कर रहे थे लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। नाराज होकर वह धरने पर बैठ गए। इस दौरान विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed