{"_id":"64481b8e9ce0e8215f0712d7","slug":"former-ips-abhitabh-thakur-reached-the-spot-said-the-murder-of-atiq-and-ashraf-is-a-state-sponso-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर, बोले- राज्यपोषित हत्या है अतीक और अशरफ का मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर, बोले- राज्यपोषित हत्या है अतीक और अशरफ का मर्डर
Tue, 25 Apr 2023 11:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:57 PM IST
सार
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह राज्यपोषित हत्या है। तमाम ऐसे तथ्य हैं जो मामले को संदिग्ध बनाते हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
विज्ञापन
कॉल्विन अस्पताल स्थित अतीक-अशरफ हत्याकांड के घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह राज्यपोषित हत्या है। तमाम ऐसे तथ्य हैं जो मामले को संदिग्ध बनाते हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच आवश्यक है। इसके लिए उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर करके सीबीआई जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस मंगलवार दोपहर में दो बजे के करीब कॉल्विन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल को देखा और फिर आसपास के कुछ लोगों से बातचीत भी की। उन्हाेंने कहा कि घटना की पृष्ठभूमि और इसके बाद हुए अब तक के घटनाक्रम से प्रकरण के संदिग्ध होने की बहुत अधिक संभावना है।
विज्ञापन
पुलिस जो भी कहानी कह रही है, वह संदिग्ध है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आगमन पर पूरे समय तक पुलिस उनके पीछे लगी रही। अस्पताल से प्रयाग जंक्शन तक उनका पीछा किया और ट्रेन रवाना होने तक मौजूद रही। उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी को भेजी है।
विज्ञापन