{"_id":"6029491837668d5db546e7e6","slug":"former-governor-kesharinath-tripathi-s-condition-stable-deputy-cm-keshav-maurya-went-to-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की पीजीआई में हालत स्थिर, डिप्टी सीएम केशव ने लिया हालचाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की पीजीआई में हालत स्थिर, डिप्टी सीएम केशव ने लिया हालचाल
Sun, 14 Feb 2021 09:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल।
- फोटो : prayagraj
पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की हालत स्थिर बनी हुई है। रविवार को लखनऊ पीजीआई में उन्हें देखने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां आईसीयू में भर्ती केशरी नाथ का केशव प्रसाद मौर्य ने हालचाल लिया। इस दौरान उन्होंने केशरीनाथ से बातें भी की। इसका केशरी नाथ ने इशारों में जवाब दिया।
केशरीनाथ के पुत्र नीरज त्रिपाठी ने बताया कि डिप्टी सीएम के साथ पीजीआई के निदेशक एवं अन्य चिकित्सक भी पहुंचे। नीरज ने बताया कि शनिवार को भोजन की नली लग जाने की वजह से उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार दिखा है। उधर केशरी नाथ को देखने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने ट्वीट किया कि पीजीआई में पहुंचकर पश्चिम बंगाल के निवर्तमान राज्यपाल व हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक केशरीनाथ त्रिपाठी से भेंटकर स्वास्थ्य का हालचाल लिया।
साथ ही इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों से वार्ता किया। भगवान से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उधर केशरी नाथ की देखरेख में उनकी पुत्र वधु कविता के साथ दामाद कर्नल मनीष ओझा, बेटी निधि ओझा भी लगातार जुटे हुए हैं। वहीं प्रयागराज में केशरी नाथ के स्वास्थ्य को लेकर भाजपा नेता शिवेंद्र मिश्र, पदुम जायसवाल, देवेंद्रनाथ मिश्र, रविंद्र मिश्र आदि ने सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।