फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former CM Ram Naresh was a champion of social justice; he waged a lifelong struggle for farmers.

Prayagraj : सामाजिक न्याय के पुरोधा थे पूर्व सीएम राम नरेश यादव, किसानों के लिए किया आजीवन संघर्ष

Wed, 01 Jul 2026 04:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jul 2026 04:06 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव की 98वीं जयंती पर बुधवार को स्वर्गीय राम नरेश यादव स्मारक सेवा संस्थान की ओर से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Former CM Ram Naresh was a champion of social justice; he waged a lifelong struggle for farmers.
स्व. राम नरेश यादव की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव की 98वीं जयंती मनाई गई। बुधवार को स्व. राम नरेश यादव स्मारक सेवा संस्थान की ओर से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय का सशक्त प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन

संस्थान के महामंत्री हीरालाल यादव ने कहा कि राम नरेश यादव केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे। उनका पूरा जीवन सादगी, उच्च विचार और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने किसानों, गरीबों और असहाय लोगों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उच्च संवैधानिक पदों पर रहने के बावजूद वे आम लोगों के लिए हमेशा सहज उपलब्ध रहते थे।

विज्ञापन

डॉ. शिव कुमार यादव ने राम नरेश यादव के जीवन, उनके राजनीतिक सफर और समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर उनकी प्रतिबद्धता आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सिंह यादव ने कहा कि राम नरेश यादव एक कर्मयोगी और जनप्रिय नेता थे। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की उपलब्धियां आज भी लोगों को याद हैं। उन्होंने राष्ट्रीय मूल्यों, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की राजनीति को हमेशा प्राथमिकता दी तथा किसानों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता कुंवर शेखर कुमार ने कहा कि राम नरेश यादव सच्चाई, सादगी और ईमानदारी के पर्याय थे। उन्होंने अधिवक्ता, शिक्षक और जनप्रतिनिधि के रूप में प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। इस मौके पर श्री वृंदा प्रसाद हिंदू महिला बाल आश्रम, कटघर में अनाथ बच्चों को भोजन एवं फल वितरित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में रवि प्रकाश, प्रतिभा वर्मा, सरिता यादव, खुश प्रकाश, दिव्य कसेरा, मोहन जी टंडन, मनप्रीत कौर, आनंद मोहन, भरत भूषण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed