फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former BJP district president Raghavendra Prasad Mishra passed away

प्रयागराज : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र का निधन, डॉ. जोशी, केशरीनाथ, केशव प्रसाद ने जताया शोक

Fri, 19 Aug 2022 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 01:06 AM IST
सार

साउथ मलाका निवासी राघवेंद्र मिश्र की भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिनती  थी। पेशे से अधिवक्ता रहे राघवेंद्र मिश्र पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नजदीकी रहे। जोशी का चुनाव संचालन वही संभालते थे।

विज्ञापन
Former BJP district president Raghavendra Prasad Mishra passed away
Prayagraj News : राघवेंद्र प्रसाद मिश्र। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राघवेंद्र प्रसाद मिश्र का बृहस्पतिवार की रात निधन  हो गया। वह 89 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह 11 बजे रसूलाबाद घाट पर होगा।

विज्ञापन



साउथ मलाका निवासी राघवेंद्र मिश्र की भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिनती  थी। पेशे से अधिवक्ता रहे राघवेंद्र मिश्र पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नजदीकी रहे। जोशी का चुनाव संचालन वही संभालते थे। उनके आठ पुत्र एवं एक पुत्री हैं। कुछ वर्ष पूर्व भी उन्होंने अपनी एक किडनी अपने पुत्र को दान की थी। बीते एक वर्ष से वह अस्वस्थ चल रहे थे। पिछले माह सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उन्हें सिविल लाइन स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



तब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। छह अगस्त को ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। उसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। राघवेंद्र मिश्रा के भतीजे रविंद्र मिश्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सुबह रसूलाबाद घाट पर होगा। उनके निधन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय, अवधेश चंद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed