फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Forgot the government Krcna power plant

करछना पावर प्लांट को फिर भूल गई सरकार

Sun, 25 Dec 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Forgot the government Krcna power plant
अब फिंगर प्रिंट देने पर राशन,सीएम अखिलेश ने शुरु की EPOS योजना - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 25 दिसंबर को लखनऊ से प्रदेश भर की परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे हैं। इनमें इलाहाबाद की भी 18 अरब 72 करोड़ 63 लाख रुपये परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका शिलान्यास एवं लोकार्पण होना है लेकिन इनमें करछना पावर प्लांट को शामिल नहीं किया गया है। जल्द ही विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। ऐसे में पावर प्लांट का निर्माण अब खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।  
विज्ञापन


सीएम इलाहाबाद की 17 अरब तीन करोड़ 72 लाख रुपये की प्रस्तावित लागत वाली 10 परियोजनाओं का शिलान्यास और एक अरब 68 करोड़ 91  लाख रुपये की लागत वाली 13 परियोजनाओं का लोकार्पण करेेंगे। इसमें 12 अरब 52 करोड़ 58 लाख रुपये की प्रस्तावित लागत वाला संगम पर एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण भी शामिल हैं। हालांकि इसकी घोषणा कुंभ के दौरान ही कर दी गई लेकिन तीन साल बाद चुनाव करीब आने पर सरकार को इसकी याद आई। घोषणा के तीन साल बाद शिलान्यास का नंबर आया। निर्माण कब शुरू और पूरा होगा, कोई भरोसा नहीं। हैरत की बात यह कि शिलान्यास की सूची से करछना में प्रस्तावित पावर प्लांट का नाम गायब है जबकि इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रकिया वर्षों पहले हो चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि ग्रामीण भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। विरोध के कारण दर्जनों ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज है। आंदोलनकारियों के मुखिया को पुलिस फरार घोषित कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनावी नफा-नुकसान को देखते हुए इसके शिलान्यास को फिलहाल टाल दिया गया है। लोकार्पण की सूची में शंकरगढ़ ब्लॉक के बांसी गांव में क्लस्टर के रूप में निर्मित 72 लोहिया आवास एवं अवस्थाना कार्य शामिल हैं। यह प्रदेश का सबसे बड़ा क्लस्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डफरिन अस्पताल 100 बेड के एमसीएच विंग का निर्माण, मेजा, करछना में आवासीय भवनों का निर्माण, अग्निशमन केंद्र बारा के आवासीय/अनावसीय भवनों का निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच भवन का निर्माण, सिविल लाइंस में मल्टीलेवर कार पार्किंग, महर्षि दयानंद मार्ग पर हरित पट्टी एवं एलईडी प्रकाश व्यवस्थ के साथ साइकिल ट्रैक का निर्माण, चंद्रखेशर आजाद पार्क और हाथी पार्क का आधुनिकीकरण एवं सुंदरीकरण, डिवाइन अपार्टमेंट त्रिवेणीपुरम झूंसी में 70 फ्लैट्स का निर्माण, सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर पत्थर गिरजाघर से तुलसी चौराहे तक मार्ग का आधुनिकीकरण एवं सुंदरीकरण, शंकरगढ़ के बांसी गांव में क्लस्टर के रूप में निर्मित 72 लोहिया आवास और इलाहाबाद की 11 सड़कों का निर्माण।


संगम पर एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण, बसवार सॉलिड वेस्ट प्लांट की बाउंड़ीवाल का निर्माण, यमुना बैंक रोड पर स्कल्पचर पार्क का निर्माण, जेनश्वर मिश्र आधुनिकतम राजकीय पुस्तकालय, कोरांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, यमुना विहार नैनी में समाजवादी आवास योजना के तहत 1200 फ्लैट्स का निर्माण, नैनी में आजाद आवासीय योजना और जाह्नवी विहार के तहत फ्लैट्स का निर्माण, एमजी मार्ग पर पत्थर गिरजाघर से तुलसी चौराहे तक डिवाइडर का निर्माण, इलाहाबाद की पांच सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed