फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Force on malaria control government will distribute free mosquito nets to nine thousand people

विधानसभा चुनाव में कहीं खेल न बिगाड़ दें जानलेवा मच्छर, योगी सरकार बंटवाएगी मच्छरदानी

Fri, 03 Sep 2021 02:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Sep 2021 02:49 AM IST
सार

मच्छर कहीं सरकार की फजीहत न बढ़ा यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले जहरीले और जानलेवा मच्छरों से जनता को बचाने की जुगत में जुट गई है। प्रदेश में सरकार गरीबों को मुफ्त मच्छरदानी देगी। इसकी शुरुआत प्रयागराज से हो गई है। नौ हजार मच्छरदानी स्वास्थ्य विभाग को मिल गए हैं। 

विज्ञापन
Force on malaria control government will distribute free mosquito nets to nine thousand people
Prayagraj News : मच्छरदानी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मच्छर जनित जानलेवा बीमारियां डेंगू और मलेरियां इन दिनों तेजी से पांव पसारने लगी हैं। विधानसभा चुनाव में मच्छरों के जहरीले डंक सियासी मुद्दा बनकर सरकार की फजीहत न करा बैठे, इसके लिए योगी सरकार एक ऐसा सियासी तीर चलाने जा रही है, जो आने वाले दिनों में एक साथ कई निशाने साध सकता है। योगी सरकार मुफ्त राशन देने के बाद इस बार गरीबों को डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों के नियंत्रण पर जोर है। फिलहाल मलेरिया प्रभावित इलाकों में मुफ्त मच्छरदानी दिए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन

 

मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम वैसे तो पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा पर संगम नगरी से इसकी शुरूआत किए जाने की योजना है। इस ख़ास अभियान के लिए सात हजार मच्छरदानियों की पहली खेप भी सीएमओ कार्यालय पहुंच गई है। जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बीते दो महीनों में चार सौ से अधिक मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं। राहत इस बात से है कि सरकारी आंकड़ों में मलेरिया से किसी की जान जाने का आंकड़ा दर्ज नहीं है।

मलेरिया कहीं कोरोना की तरह हाहाकार न मचा डाले, इसके लिए योगी सरकार ने अब प्रभावित इलाकों के अति निर्धन लोगों को मुफ्त में मच्छरदानियां बांटने का फैसला किया है। ये मच्छरदानियां अकेले प्रयागराज ही नहीं बल्कि सूबे के तमाम जिलों में बांटी जाएंगी। मच्छरदानियां बांटने का काम स्वास्थ्य विभाग के जिला मलेरिया अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा। प्रयागराज में इसकी शुरुआत अगले दो से चार दिन में हो सकती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार आबादी पर ढाई मरीज के औसत वाले क्षेत्र संवेदनशील
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक मलेरिया प्रभावित उन क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है जहां एक हजार की आबादी वाले क्षेत्रों में ढाई मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं। जिले के जसरा, शंकरगढ़, मेजा, कौंधियारा, कोरांव मलेरिया प्रसार के लिहाज से हाई रिस्क वाले क्षेत्र हैं। यहां मानक के मुताबिक मरीज भी चिह्नित हुए हैं। फिलहाल इन्हीं स्थानों पर मुफ्त मच्छदानी का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से कोटेदार अति निर्धन परिवारों की सूची देंगे, जिसका सत्यापन कर मच्छरदानियों का वितरण किया जाएगा। डीएमओ के मुताबिक शहरी इलाके अभी योजना में शामिल नहीं हैं। 


मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शासन से सात हजार मच्छदानियों की पहली खेप यहां आ चुकी है। इन मच्छरदानियों को चरणबद्ध तरीके से जल्द ही बांटने का काम शुरू किया जाएगा। वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाएगा। मलेरिया और डेंगू से बचाव, उपचार के उपाय किए जा रहे हैं। - डॉ. नानक सरन, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed