फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the second time in three decades, Sangam city was as hot as a furnace, mercury crossed 48 degrees

Temperature : तीन दशक में दूसरी बार भट्ठी की तरह तपी संगमनगरी, पारा पहुंचा 48 डिग्री के पार, आज भी पारा हाई

Wed, 29 May 2024 11:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2024 11:21 AM IST
सार

चिलचिलाती धूप और गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को दिन भर तपने के बाद बुधवार को भी सुबह से ही पारा हाई रहा। सुबह से ही तेज धूप के चलते लोग परेशान दिखे। गला तर करने के लिए लोग शर्बत, नींबू पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और आईसक्रीम का सहारा लेते दिखे। 

विज्ञापन
For the second time in three decades, Sangam city was as hot as a furnace, mercury crossed 48 degrees
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ो से बचने के लिए दुप्पटे का सहारा लेते युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंगलवार को प्रयागराज में तीन दशक के दौरान दूसरी बार सबसे अधिक गर्मी पड़ी। 30 मई 1994 को यहां अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर आसमान से अंगारे बरसे थे, जबकि, इन 30 वर्षों के अंतराल पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने पर घरों से निकलना दूभर हो गया। भट्ठी की तरह दहकते मौसम में जनजीवन बेहाल हो गया। प्रयागराज यूपी का चौथा सबसे गर्म जिला रहा। बुधवार को भी सुबह से ही पारा हाई रहा। नौ बजे के बाद ही चिलचिलाती धूप शरीर झुलसाने लगी।

विज्ञापन


गर्मी ने इस वर्ष के सभी रिकार्ड को ध्वस्त कर दिए। मंगलवार को सुबह आठ बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इस वजह से चाहे घर हो या बाहर लोग पसीने से तरबतर दिखे। दिन के 10 बजे तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर दो पहिया वाहनों से दफ्तर के लिए निकलने वाले बेहाल हो गए। सड़क तपने के साथ ही गर्म हवाओं ने लोगों की अग्निपरीक्षा लेनी शुरू कर दी। दोपहर एक बजे तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूरज की तपिश दोपहर दो बजे तक 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गई।

विज्ञापन

तापमान में और हो सकती है वृद्धि

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएस मिश्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बहुत बड़ा चक्रवात बन रहा है, जो जल्द ही मानसून उत्तर पूर्व की तरफ दस्तक दे सकता है। इससे लोकल हीटिंग बढ़ गई है। इसके अलावा अगले हफ्ते तक इस भू भाग में भी बारिश की पूरी संभावना बन रही है। इस बीच तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि 30 वर्ष में दूसरी बार इतना गर्म दिन देखा गया है। उनके मुताबिक 30 मई 1994 को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद से अब अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है।

एक माह में 137 लोग हीटवेव के शिकार

प्रयागराज जनपद में पिछले एक माह के अंदर 137 लोग हीट वेव के शिकार हो गए। स्वास्थ्य विभाग के यह आंकड़े अप्रैल माह के मध्य से लेकर अब तक के हैं। वहीं मंगलवार को तीन लोग हीटवेव की चपेट में आ गए। इसके अलावा 100 से 120 लोगों को उल्टी-दस्त, सिर दर्द, उलझन व घबराहट की शिकायतें हुईं।

बुधवार को गर्मी इसी प्रकार होगी। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। तेज लू चलेगा व तपन अधिक होगी। हल्के बादल आसमान में रहेंगे। - प्रो. एचएन मिश्रा, मौसम वैज्ञानिक, प्रयागराज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed