फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   for lt teacher result the candidates will tweat to cm 2 times in a day

रिजल्ट के लिए हर दिन सीएम को दो बार करेंगे ट्वीट

Sun, 31 May 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
for lt teacher result the candidates will tweat to cm 2 times in a day
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने तय किया है कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के चयन परिणाम के लिए हर अभ्यर्थी प्रतिदिन दो बार मुख्यमंत्री को ट्वीट करेगा और सभी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष को ईमेल भेजकर भी रिजल्ट शीघ्र जारी करने की मांग करेंगे। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि यूपीपीएससी जून में इन दोनों विषयों का रिजल्ट जारी कर सकता है।
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। यह भर्ती 15 विषयों में होनी है। इनमें से 13 विषयों का परिणाम आ चुका है और चयनितों की नियुक्ति की संस्तुति भी शासन को भेजी जा चुकी है। हिंदी और सामाजिक विज्ञान के 3287 पदों का रिजल्ट पेपर लीक मामले में अब तक फंसा हुआ है। अभ्यर्थियों का दावा है कि एसटीएफ की ओर से आयोग को पेपर लीक मामले की जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आयोग अब रिजल्ट देने को तैयार है और रिजल्ट देने से पूर्व स्पष्टीकरण के लिए समस्त साक्ष्यों के साथ शासन को पत्र भी भेज चुका है।
विज्ञापन

जून में रिजल्ट की आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बारे में आयोग का कोई अफसर अभ्यर्थियों के सामने आकर बोलने को तैयार नहीं है। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान का कहना है कि एलटी समर्थक मोर्चा ने निर्णय लिया है कि रोज सुबह 10 से 12 और शाम छह से सात बजे तक यानी दो बार सभी अभ्यर्थी मुख्यमंत्री को ट्वीट और रिट्वीट कर रिजल्ट की मांग करेंगे। साथ ही आयोग अध्यक्ष को भी ईमेल से पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed