{"_id":"6151b2a95ba1ea24465a2285","slug":"football-competition-azitech-winner-northern-runner-up-vbps-and-losers-got-3rd-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल प्रतियोगिता : एजिटेक विजेता, नॉर्दन उपविजेता, वीबीपीएस एवं लूसेर्स को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल प्रतियोगिता : एजिटेक विजेता, नॉर्दन उपविजेता, वीबीपीएस एवं लूसेर्स को मिला तीसरा स्थान
Mon, 27 Sep 2021 05:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Sep 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
prayagraj : विजेता एजिटेक एवं उपविजेता नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम मुख्य अतिथि के साथ।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा फुटसल (फाइव ए साइड फुटबॉल) प्रतियोगिता में रविवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेला गया। नॉक आउट आधार पर खेली गई इन प्रतियोगिताओं में कुल 21 टीमों ने भाग लिया। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार आज खेले गए मैचों में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने लोसेर्स फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया, जबकि एजिटेक एफसी ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को 3-0 से पराजित किया।
फाइनल मैच में एजिटेक एफसी ने टाइब्रेकर में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी (ग्रीन) को 3-2 से हराकर विजेता बनी, जबकि तीसरा स्थान विष्णु भगवान स्कूल एवं लूसेर्स को मिला। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी भानु प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संजय भट्टाचार्य ने विजेताओं, उपविजेताओं एवं मैच के निर्णायक सुनील निगम, मितेश गुप्ता एवं अलोक कुमार सिंह को पुरस्कृत किया। विजेता एजिटेक एफसी को 1500 रुपए, नॉर्दन को एक हजार रुपए जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाले विष्णु भगवान स्कूल एवं लूसेर्स को छह-छह रुपए के साथ टीम ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत प्राइज मिला। इंद्रनील घोष ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि कृष्णा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।