{"_id":"6a5fd5dd2a0ced2e1208e741","slug":"foot-and-mouth-disease-vaccination-drive-to-begin-today-allahabad-news-c-407-1-kor1001-17667-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आज से शुरू होगा खुरपका-मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आज से शुरू होगा खुरपका-मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान
Wed, 22 Jul 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांवो में राजकीय पशु चिकित्सालय कोरांव की ओर से खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण के लिए आज से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। चिकित्साधिकारी डॉ़ ईश्वरी नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग एक महामारी है। जिसका समाधान मात्र समय पर टीकाकरण ही है।
उन्होंने सभी पशुपालकों को सूचित किया है कि बुधवार से खुरपका मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के आठवें चरण का शुभारंभ हो रहा है। जो अगले 45 दिनों तक चलेगा। टीकाकरण भारत पशुधन ऐप पर पंजीकृत गोवंश व महिवंश पशुओं का ही होगा या टैग लगाकर पंजीकरण के बाद किया जाएगा। उन्होंने सभी पशुपालकों को सलाह दी है कि चार माह उम्र के बच्चों सहित सभी प्रकार के दुधारू प्रजाति के पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। किसी भी जानकारी के लिए उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी कोरांव से पशुपालक संपर्क भी कर सकते हैं। उन्होंने सभी पशुपालकों से टीकाकरण कराने की अपील की है।