{"_id":"61a8ffcddc0d83055307a4cb","slug":"fog-lights-will-be-installed-in-night-and-long-distance-buses-allahabad-news-ald3217719164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रिकालीन और लंबी दूरी की बसों में लगेगी फॉग लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रिकालीन और लंबी दूरी की बसों में लगेगी फॉग लाइट
विज्ञापन
रात्रि कालीन और लंबी दूरी की बसों में लगेगी फॉग लाइट
0 सबसे पहले 75 रात्रिकालीन बसों में लगेगी फॉग लाइट
प्रयागराज। आने वाले दिनों में संभावित कोहरे को देखते हुए रोडवेज ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने अपनी सभी बसों को फॉग लाइट से लैस करने का एलान किया है। इसकी शुरूआत रात्रि कालीन और लंबी दूरी तय करने वाली बसों से होगी।
वर्तमान समय प्रयागराज रीजन के सभी आठ डिपो से कुल 75 रात्रिकालीन बसों का संचालन हो रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन बताते हैं कि बसों को फॉग लाइट से लैस करने का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि सोमवार तक सभी रात्रिकालीन बसों में फॉग लाइट लगा दी जाएगी। इसके अलावा 300 किलोमीटर या उससे ज्यादा की दूरी तय करने वाली बसों में भी यह व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक प्रयागराज रीजन के बेड़े में कुल 513 बसें हैं। रात्रिकालीन और लंबी दूरी की सेवा के बाद एक-एक करके सभी बसों में फॉग लाइट लगा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे के दौरान चालक को बस चलाने में दिक्कत न हो, इसी वजह से फॉग लाइट बसों में लगाई जाती है। ताकि उन्हें धुंध में भी रास्ता साफ दिखे।