फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flirting, Bullying Case on Evie Professor

इविवि प्रोफेसर पर छेड़खानी, धमकाने का केस

Sun, 17 Mar 2019 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Flirting, Bullying Case on Evie Professor
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसो. प्रोफेसर डॉ. सूर्यनारायण के खिलाफ शनिवार को कर्नलगंज थाने में छेड़खानी व धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई। यह कार्रवाई विवि में अतिथि प्रवक्ता के तौर पर तैनात रही महिला की तहरीर पर की गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

महिला की ओर से तीन दिन पहले कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि विवि के हिंदी विभाग में अतिथि प्रवक्ता पद पर कार्यरत रहने के दौरान डॉ. सूर्य नारायण सिंह अश्लील तस्वीर बनाकर उसका यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और चरित्र हनन पिछले 6 सालों से कर रहे थे। लोकलज्जा व जानकारी पर पति की ओर से तलाक दिए जाने के डर के चलते वह चुप रही।
विज्ञापन


आरोप है कि 2017 में आरोपी प्रोफेसर ने अन्य स्थान पर आने को कहा। मना करने पर अश्लील तस्वीर भी वायरल कर दी. जिसके बाद 28.04.2017 को कुलपति से लिखित शिकायत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत पर जब जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई सुनिश्चित होने लगी तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने शिकायती पत्र राष्ट्रीय महिला आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्री, डीजीपी, एसएसपी को भी भेजा है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed