{"_id":"6ae9b62df01701666f0a8d70","slug":"flights-are-full-passengers-booking-tickets-for-the-varanasi-lucknow-route-are-having-to-pay-rs-27-000-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : फ्लाइट फुल, वाराणसी-लखनऊ का टिकट बुक करा रहे यात्री, चुकाने पड़ रहे 27,000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : फ्लाइट फुल, वाराणसी-लखनऊ का टिकट बुक करा रहे यात्री, चुकाने पड़ रहे 27,000 रुपये
Tue, 03 Nov 2026 03:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:53 PM IST
सार
दिवाली से पहले पांच और छह नवंबर को प्रयागराज आने वाली अधिकांश उड़ानों में नो रूम की स्थिति बन गई है। इसकी वजह से विमानन कंपनियों ने किराये में भारी बढ़ोतरी कर दी है। सीटें फुल होने से यात्रियों को अब वाराणसी और लखनऊ के रास्ते टिकट बुक कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
फ्लाइट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली से पहले पांच और छह नवंबर को प्रयागराज आने वाली अधिकांश उड़ानों में नो रूम की स्थिति बन गई है। इसकी वजह से विमानन कंपनियों ने किराये में भारी बढ़ोतरी कर दी है। सीटें फुल होने से यात्रियों को अब वाराणसी और लखनऊ के रास्ते टिकट बुक कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू से पांच नवंबर को प्रयागराज आने वाली इंडिगो की सीधी फ्लाइट फुल हो चुकी है। यात्रियों के पास केवल कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प बचा है जिसका किराया 27,563 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, छह नवंबर को बंगलूरू से प्रयागराज का किराया 21,111 रुपये दर्ज किया गया है। मुंबई और दिल्ली रूट पर भी यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। पांच नवंबर को अकासा एयर से मुंबई से प्रयागराज का किराया 17,856 रुपये और इंडिगो का 17,882 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
छह नवंबर को यही किराया बढ़कर अकासा एयर में 23,094 रुपये और इंडिगो में 23,677 रुपये तक पहुंच जाएगा। दिल्ली से प्रयागराज की चार नवंबर की फ्लाइट पूरी तरह फुल है और कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 22,519 रुपये वेबसाइट पर दर्शाया जा रहा है। पांच नवंबर को दिल्ली से प्रयागराज का किराया 16,348 रुपये है और छह नवंबर को भी इंडिगो में यही किराया वसूला जा रहा है। अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
उधर, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली हैदराबाद-प्रयागराज फ्लाइट पांच नवंबर को पूरी तरह फुल है। इस तिथि में कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 23,380 रुपये हो गया है जबकि तीन नवंबर को हैदराबाद से प्रयागराज का किराया 16,489 रुपये दर्शाया जा रहा है। इसके अलावा, छह नवंबर को भुवनेश्वर से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट का किराया भी बढ़कर 16,409 रुपये हो गया है।