फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flight to all cities from Prayagraj will start from July 1st

प्रयागराज से सभी शहरों के लिए एक जुलाई से शुरू हो जाएगी फ्लाइट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Flight to all cities from Prayagraj will start from July 1st
राहुल शर्मा
विज्ञापन
प्रयागराज । प्रयागराज एयरपोर्ट से मुंबई ,बेंगलुरु और दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने के बाद अब बाकी अन्य शहरों के लिए भी पूर्व में संचालित फ्लाइट के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां एक जुलाई से पुणे, कोलकाता, दिल्ली ,रायपुर, गोरखपुर के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी । निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इन शहरों के अलावा तीन और नए शहर भुवनेश्वर भोपाल और देहरादून के लिए भी इंडिगो ने शेड्यूल जारी किया है। इन सभी शहरों के लिए एक जुलाई से विमान संचालन शुरू हो जाएगा।
कोविड-19 की वजह से 25 मार्च से ही सभी घरेलू उड़ान का संचालन देशभर में बंद चल रहा है। सोमवार 25 मई से ही उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर कुछ फ्लाइट शुरू हुई हैं। इसमें प्रयागराज से मुंबई , बंगलुरु और दिल्ली की उड़ान शुरू हुई । बंगलुरु और दिल्ली की उड़ान प्रतिदिन मुंबई के लिए एक-एक दिन के अंतराल पर विमान चल रहा है। लॉक डाउन लगने के पूर्व पर प्रयागराज से गोरखपुर, पुणे ,कोलकाता, रायपुर और दिल्ली के लिए भी इंडिगो की उड़ान संचालित की जा रही थी। फिलहाल इन सभी उड़ान का संचालन एक जुलाई से होने जा रहा है इसकी इंडिगो द्वारा बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इंडिगो ने इन उड़ानों के अलावा तीन और नई डेस्टिनेशन भोपाल ,देहरादून और भुवनेश्वर के लिए भी बुकिंग शुरू की है। हालांकि विमानन कंपनी इंडिगो को इंदौर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करनी थी लेकिन इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। उधर बताया जा रहा है कि अगर उड्डयन मंत्रालय जून में कुछ नई सेवाओं को चलाने की मंजूरी देता है तो इंडिगो अपनी तमाम फ्लाइट है अगले महीने से भी शुरू करने को तैयार है । --------------------------------- **एक जुलाई से शुरू होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल** प्रयागराज- रायपुर सुबह 11:30-1:30 बजे रायपुर -प्रयागराज अपराहन 2:00- 4:05 बजे प्रयागराज- गोरखपुर अपराहन 2:40- 3.40 बजे गोरखपुर -प्रयागराज सुबह 11:40- 12:40 बजे प्रयागराज- पुणे सुबह 11:00 -1:35 बजे पुणे- प्रयागराज अपराहन 2:05- 4:30 बजे प्रयागराज -कोलकाता शाम 4:30 -7:00 बजे कोलकाता -प्रयागराज सुबह 7:00 -9:10 बजे प्रयागराज -भोपाल अपराहन 1:00 -2:35 बजे भोपाल -प्रयागराज अपराहन 2.55 -4:20 बजे प्रयागराज -भुवनेश्वर सुबह 9:30- 11:30 बजे भुवनेश्वर- प्रयागराज सुबह 11:50 -2:05 बजे प्रयागराज - दिल्ली मध्यान्ह 12.50- 14:15 बजे दिल्ली - प्रयागराज सुबह 10:45- 12:20 बज प्रयागराज- देहरादून शाम 4:40 -6:20 बजे देहरादून -प्रयागराज सुबह 9:15- 11:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed