फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   flight from prayagraj to 19 city including delhi and cochin

दिल्ली की सुबह वाली उड़ान ने दी चेन्नई कोचीन समेत 19 शहरों की कनेक्टिविटी

Sat, 05 Sep 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
flight from prayagraj to 19 city including delhi and cochin
Airplane - फोटो : DesignPics Inc.
-सात सितंबर से शुरू होने जा रही एलाइंस एयर प्रयागराज से जोड़ देगी देश का कोना-कोना
विज्ञापन

प्रयागराज। एयर इंडिया की एलाइंस एयर द्वारा सात सितंबर से सुबह के समय शुरू की जा रही प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट ने चेन्नई, कोचीन, हैदराबाद समेत देश के 19 प्रमुख शहरों की हवाई कनेक्टिविटी दी है। यानी की प्रयागराज से इस फ्लाइट के माध्यम से अब पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर देश के 19 प्रमुख शहरों में कुछ ही घंटों में पहुंचा जा सकेगा। इस बीच प्रयागराज ही नहीं, बल्कि प्रतापगढ़, जौनपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, रीवा में रहने वाले लोगों ने भी एलाइंस एयर की फ्लाइट से अपनी दिल्ली की बुकिंग करवानी शुरू कर दी है।
एलाइंस एयर की फ्लाइट वर्तमान में अभी शाम के समय ही चल रही है। लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही थी कि दिल्ली के लिए प्रयागराज से सुबह के समय विमान उड़े। सांसद केशरी देवी पटेल ने भी इस संबंध में केंद्रीय उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद पिछले माह ही तय हुआ कि सात सितंबर से एलाइंस एयर की शाम वाली फ्लाइट सुबह चलेगी। इस फ्लाइट के संचालन के साथ ही एलाइंस एयर ने प्रयागराज से देहरादून, वडोदरा, सूरत, चंडीगढ़, पठानकोट, लुधियाना, बीकानेर, जयपुर, अहमदाबाद, रांची, अमृतसर, मुंबई, इंदौर, भोपाल, नागपुर, हैदराबाद, चेन्नई, कोचीन, बंगलूरू की भी कनेक्टिविटी दे दी है।
विज्ञापन

हालांकि, इसमें से कुछ शहरों की प्रयागराज से एक दूसरी निजी विमानन कंपनी की सीधी फ्लाइट संचालित हैं, लेकिन एलाइंस एयर ने प्रयागराज से सीधी फ्लाइट होने के बावजूद कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया कम रखा है। एलाइंस एयर को सुबह वाली फ्लाइट की बुकिंग का रिस्पांस भी अच्छा मिल रहा है। कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रयागराज से सुबह चलकर इन सभी 19 शहरों में कुछ ही घंटे में अब सात सितंबर से पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-प्रयागराज सुबह 6.45-8.30 बजे
प्रयागराज-दिल्ली सुबह 9.00-10.45 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed